{"_id":"6a441154d2b4c01bdc0f4755","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-on-mundhal-overbridge-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153301-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुंढाल ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुंढाल ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
मुंढाल। दिल्ली-सिरसा राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर मुंढाल ओवरब्रिज के पास मंगलवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय बुजुर्ग रोहताश की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर मुंढाल पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल भिवानी में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भतीजे विशाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रोहतक जिले के गांव मातो बहनी निवासी 62 वर्षीय रोहताश गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे वह तालू गांव स्थित अपनी बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान मुंढाल ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर मुंढाल पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी भिजवाया। मृतक के भतीजे विशाल के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक की पहचान में जुटी हुई है।