फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Eight new dengue patients were found in Bhiwani, the number was 233

भिवानी में डेंगू के आठ नए मरीज मिले, संख्या हुई 233

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Eight new dengue patients were found in Bhiwani, the number was 233
भिवानी। जिले में बुधवार को डेंगू के आठ नए मरीज सामने आए है। इसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 233 हो गई है, जिनमें से 228 मरीज रिकवर हो गए हैं। वहीं पांच मरीज नागरिक अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में दाखिल हैं। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के लिए 141 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

एंटी लारवा अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी लोगों के घरों में कूलर, पानी की टंकी, पौधों के गमले, पुराने पड़े कबाड़ आदि जगह की जांच कर रहे हैं। वहीं डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर चेतावनी नोटिस भी जारी कर रहे हैं। जिले में अब तक 4069 चेतावनी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। वहीं फीवर मास सर्वे के तहत स्वास्थ्यकर्मी डोर टू डोर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इस दौरान डेंगू आशंकित, बुखार, मलेरिया के आशंकित मरीजों के स्वास्थ्य की भी जांच कर रहे हैं। बुधवार को मलेरिया की जांच के लिए 226 ब्लड स्लाइड बनाईं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 43 और ग्रामीण क्षेत्र में 181 ब्लड स्लाइड बनाई हैं। वहीं डेंगू की जांच के लिए 70 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है। जिले में मलेरिया की जांच के लिए अब तक 12929 ब्लड स्लाइड बनाई हैं, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं डेंगू की जांच के लिए जिले में अब तक 1777 सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है
जिले में एंटी लारवा अभियान और फीवर मास सर्वे के लिए टीमों का गठन किया हुआ है। इस दौरान डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर चेतावनी नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही आशंकित मरीजों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं। अस्पताल में दाखिल मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संध्या गुप्ता, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed