{"_id":"63fd8795ca377071bc0dafa6","slug":"eight-daughters-of-haryana-will-show-their-strength-in-women-world-boxing-championship-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में हरियाणा की बादशाहत बरकरार: महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रदेश की आठ बेटियां दिखाएगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉक्सिंग में हरियाणा की बादशाहत बरकरार: महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रदेश की आठ बेटियां दिखाएगी दम
Tue, 28 Feb 2023 10:19 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 Feb 2023 10:19 AM IST
सार
द्विवार्षिक वैश्विक प्रतियोगिता में 74 से अधिक देशों के 350 से अधिक मुक्केबाज भाग लेंगे, जबकि पिछली प्रतियोगिता में 73 देशों के 310 मुक्केबाजों ने भाग लिया था। भारत में तीसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
15 से 26 मार्च तक इंदिरा गांधी इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स नई दिल्ली में महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप होगी। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सोमवार को भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें हरियाणा के बॉक्सरों की बादशाहत बरकरार है। टीम में कुल 12 मुक्केबाजों का चयन किया है, जिसमें आठ हरियाणा और पांच बेटियां भिवानी जिले की हैं। जोकि अब तक के इतिहास में पहली बार संभव हुआ है।
विज्ञापन
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की तीसरी बार भारत करेगा मेजबानी
इस द्विवार्षिक वैश्विक प्रतियोगिता में 74 से अधिक देशों के 350 से अधिक मुक्केबाज भाग लेंगे, जबकि पिछली प्रतियोगिता में 73 देशों के 310 मुक्केबाजों ने भाग लिया था। भारत में तीसरी बार महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले वर्ष 2006 में ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली और 2018 में आईजी स्टेडियम नई दिल्ली में हुई थी। महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में कुल पुरस्कार 20 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में गोल्ड पदक के लिए 9.95 करोड़, सिल्वर के लिए 4.96 करोड़ और ब्रॉन्ज पदक के लिए 4.96 करोड़ रुपये हैं। भारतीय टीम पंजाब के पटियाला में वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारी कर रही है। हालांकि, राष्ट्रीय शिविर का अंतिम चरण इस सप्ताह के अंत में नई दिल्ली स्थानांतरित किया जाएगा। चैंपियनशिप में नीतू घनघस, जैस्मिन लंबोरिया और प्रीति पंवार ने कैंप में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारत की राष्ट्रीय टीम
- नीतू घनघस (48 किग्रा), भिवानी।
- निखत जरीन (50 किग्रा), तेलंगाना।
- साक्षी ढांडा (52 किग्रा), भिवानी।
- प्रीति पंवार (54 किग्रा), भिवानी।
- मनीषा मौन (57 किग्रा), कैथल।
- जैस्मिन लंबोरिया (60 किग्रा), भिवानी।
- शशि चोपड़ा (63 किग्रा), हिसार।
- मंजू बोम्बोरिया (66 किग्रा), मध्य प्रदेश।
- सनामाचा चानू (70 किग्रा), मणिपुर।
- लवलीना बोर्गोहेन (75 किग्रा), असम।
- स्वीटी बूरा (81 किग्रा) हिसार।
- नूपुर श्योराण (81 किग्रा से अधिक), भिवानी।
10 देशों ने किया चैंपियनशिप का बहिष्कार
पिछली प्रतियोगिताओं में रहा काफी सराहनीय प्रदर्शन
मुक्केबाज प्रीति पंवार और सनामाचा चानू मणिपुर ने हाल ही में यूथ की टीम से भारतीय महिला मुक्केबाज टीम में प्रवेश किया है। दोनों ही होनहार खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक देश के नाम किए हैं। टीम के सभी 12 मुक्केबाजों ने पिछली प्रतियोगिताओं का काफी सराहनीय प्रदर्शन किया है और हमें पूरा विश्वास है कि वे इस चैंपियनशिप में भारत को सबसे अधिक पदक दिलाने का काम करेंगे। -अमनप्रीत कौर, हेड कोच, इंडियन यूथ वूमन बॉक्सिंग टीम।
प्रतियोगिता में भिवानी के एक तिहाई मुक्केबाज
विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत तीसरी बार मेजबानी कर रहा है, जोकि देशवासियों के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता में भिवानी के एक तिहाई मुक्केबाज है, जोकि अब तक के इतिहास में पहली बार हुआ है। सभी मुक्केबाजों ने पिछली प्रतियोगिताओं को बेहतर प्रदर्शन किया है। यूक्रेन सहित 10 देशों ने चैंपियनशिप का बहिष्कार किया है, जोकि निंदनीय है। इससे इन देशों के खिलाड़ियों का खेल प्रभावित होगा। -अधिवक्ता राजनारायण पंघाल, प्रवक्ता हरियाणा बॉक्सिंग संघ।