फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Education board staff held a symbolic hunger strike at the board headquarters over their demands related to answer sheet printing, HTET, and irregularities.

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों ने उत्तर पुस्तिका मुद्रण, एचटेट व अनियमितताओं पर अपनी मांगों को लेकर बोर्ड मुख्यालय पर की सांकेतिक भूख हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Education board staff held a symbolic hunger strike at the board headquarters over their demands related to answer sheet printing, HTET, and irregularities.
​भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में मांगों को लेकर धरने पर बैठे लोगों को संबो​धित करत
भिवानी। शिक्षा बोर्ड कर्मचारियों ने शुक्रवार को बोर्ड मुख्यालय पर उत्तर पुस्तिका मुद्रण, एचटेट और कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं के विरोध में अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। इस अवसर पर आयोजित द्वार सभा की अध्यक्षता संगठन के प्रधान सत्यवीर स्वामी ने की जबकि मंच का संचालन महासचिव सोमवीर पूनिया ने किया। सभा में बड़ी संख्या में बोर्ड कर्मचारी और विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कर्मचारियों की जायज मांगों को नहीं माना गया तो यह सांकेतिक भूख हड़ताल जल्द ही बड़े आंदोलन का रूप ले लेगी। प्रधान सत्यवीर स्वामी ने कहा कि बोर्ड प्रशासन को उत्तर पुस्तिकाओं का मुद्रण प्रकाशन शाखा से ही करवाना चाहिए और कार्यालय में व्याप्त अनियमितताओं को तुरंत दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन पुरानी परंपरा और नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

महासचिव सोमवीर सिंह पूनिया ने कहा कि शिक्षा बोर्ड में सचिव को स्थायी रूप से कार्यालय में बैठना चाहिए ताकि परीक्षाओं, विद्यार्थियों के कार्य और कर्मचारियों से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान शेर सिंह, किसान सभा के जिला प्रधान रामफल देशवाल, हरियाणा अध्यापक संघ के नेता सुखदर्शन सरोहा, रोडवेज राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद और जिला प्रधान सुमेर आर्य ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed