फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dutpy cm, devilal jayanti, programme

चौ. देवीलाल के जीवन से प्रेरणा लेकर बनी नीतियां : दुष्यंत चौटाला

Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
dutpy cm, devilal jayanti, programme
देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की 107वीं जयंती पर शुक्रवार को स्थानीय चौ. देवीलाल सदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 107 यूनिट रक्तदान की गई। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया और उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चौ. देवीलाल की जयंती पर प्रदेश भर में गांवों में पंचायत व शहरों में वार्ड स्तर पर पौधरोपण व जिला स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इसके साथ ही चौ. देवीलाल की प्रतिमाओं के पास हवन किया गया। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल की नीतियां पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उनके आधार पर जनहित की नीतियां भी बनी हैं। उन्होंने बुजुर्गों को पेंशन जैसी बड़ी सौगात दी, जिसके चलते आज बुजुर्ग सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। इसी प्रकार से किसानों का दस हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया था। कृषि क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार नहरी पानी उपलब्ध कराया। प्रत्येक गांव में सड़कों को जाल बिछाया और हर सड़क को शहरों के साथ जोड़ा गया, ताकि किसान अपनी उपज को आसानी से मंडियों में ला सके और उनकी सुविधा के लिए ट्रैक्टरों का टोकन टैक्स भी समाप्त किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। चौटाला ने कार्यकर्ताओं को उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जिला प्रधान विजय गोठड़ा, डॉ. शिव शंकर भारद्वाज, ईश्वर मान, रामफल फौजी, जगदीश धनाना, जितेंद्र शर्मा, महेंद्र गोकलपुरा, रविंद्र पटौदी, मामन प्रजापति, राजेश भारद्वाज, अल्का आर्य, रामसिंह वैद, सीताराम सिंगला, प्रेम धनाना, शंकर आहुजा, कृष्ण बजीणा, वजीरमान, जोगेंद्र बागनवाला, डॉ. जयवीर बूरा, सुरेंद्र राठी, सुरेंद्र किलका, राजकुमार ओबरा, राजबीर तालु, यशवीर घणघस, सिलोचना पोटलिया, सेठी धनाना, रामेश्वर चांग, बलराज चौहान, सूरजभान एसडीओ, रीषिपाल फौगाट, रमेश मनसरवास, राजेंद्र साहब, बलबीर ग्रेवाल, विरेंद्र बापोड़ा, प्रदीप गोयल, बल्लू बामला, विकास बुड़ानिया, संदीप भारद्वाज, आजाद गिल, राजेंद्र कस्वा, पंकज महता, दीपक सिवाड़ा, आशु वाल्मिकी, सुमन कुंगड़, वीना सारसर, निर्मला परमार, शकुंतला परमार, सुमित श्योराण, मुन्ना रापडिय़ा, नरेश रापडिय़ा, सोमबीर, ओमी राजपूत, सचिन जताई, महाबीर बोहरा, मदन जूसवाला, हितेश सांवरिया, दयानंद ढ़िकाव, जसवंत चांग, रामेहर ढ़ाणा, रोहित पुनिया, पवन फौजी, लीलू धायल, राजेश माधवपुरा, राजेश ग्रेवाल, गुड्डी लांग्यान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीलाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
भिवानी। भिवानी में उपप्रधानमंत्री जननायक चौ देवीलाल की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहारू रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद स्थानीय जाट धर्मशाला में विचार गोष्ठी का आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक ओमप्रकाश गोरा, नरेंद्र वर्मा, सुनील लांबा, कुलवंत सिंह कोंटिया, इंदु परमार, दिलबाग चेयरमैन, अशोक ढ़ाणीमाहु, मीनी गौरीपुर, राज गागड़वास, अनुप बागनवाला, डॉ. मनजीत, विशाला बामला, धीरा पटौदी, मदन वाल्मिकी, मदन ओड, मुख्तयार, अंकित ढ़ुल ने की। इस दौरान सुनील लांबा व कुलवंत कोंटिया ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल सही मायने में किसान हितैषी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed