फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to slow paddy procurement, farmers staged a protest in the market committee office.

Bhiwani News: धान खरीद धीमी होने से किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में दिया धरना

Mon, 14 Oct 2024 05:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 14 Oct 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Due to slow paddy procurement, farmers staged a protest in the market committee office.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखल। जाखल अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद धीमी होने के कारण किसानों में आक्रोश है। इसे लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा से जुड़े किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में तीन घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की सूचना पाकर मार्केट कमेटी सचिव व खरीद एजेंसी के अधिकारी किसानों के बीच पहुंचे।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को धान खरीद में तेजी लाने का विश्वास दिलाते हुए शांत किया। बाद में किसान एसडीएम प्रतीक हुड्डा से भी मिले। किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई दुविधा हुई तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि जाखल अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद सही ढंग से नहीं की जा रही है। धान की सरकारी खरीद सही ढंग से न होने के चलते किसानों को एमएसपी से कम रेट पर अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन


किसानों ने कहा कि राइस मिल एसोसिएशन की सरकार से बैठक भी हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी खरीद धीमी गति से की जा रही है। खरीद धीमी होने के कारण अनाज मंडी पूरी तरह से धान से अटी हुई है। किसानों की फसल न बिकने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा की तरफ से मजबूर होकर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। किसानों ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है कि धान में नमी की मात्रा 17 तक होने पर फसल को तुरंत प्रभाव से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने खरीद केंद्रों का लिया जायजा
सोमवार दोपहर को टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा भी जाखल की अनाज मंडी में पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि किसानों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। किसान भी अपनी फसल को सुखाकर मंडियों में लेकर आएं, ताकि खरीद करते समय कोई दिक्कत न आए। इस दौरान कुछ आढ़तियों व किसानों ने धान खरीद में आ रही समस्या को एसडीएम के सामने रखा तो उन्होंने तुरंत अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। बाहरी राज्यों से आ रही धान को लेकर एसडीएम ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। अगर आती है तो प्रशासन उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार है।

किसान अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। किसानों ने धान की खरीद को लेकर अपनी बात रखी थी। खरीद एजेंसी के साथ आढ़ती एसोसिएशन को बुलाया गया। खरीद एजेंसी ने किसानों को धान की फसल का एक-एक दाना खरीदने का विश्वास दिलाया है। खरीद केंद्रों पर भी फसल खरीदने को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है। किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

संदीप गर्ग, सचिव, जाखल मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article