फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Due to closure of Jui Canal, crisis looms to fill the water tanks of 74 villages.

Bhiwani News: जूई नहर बंद होने से 74 गांवों के जलघर टैंकों को भरने का मंडराया संकट

Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 20 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Due to closure of Jui Canal, crisis looms to fill the water tanks of 74 villages.
भिवानी। होली का पर्व और गर्मी की शुरुआत में ही जिले में नहरी पानी का गंभीर संकट गहरा गया है। हालत यह है कि जूई नहर बंद होने से जिले के 74 गांवों में पानी के टैंक भरने पर भी संकट मंडराने लगा है। वहीं शहरी दायरे में पेयजल आपूर्ति को राशनिंग के बावजूद जारी रख पाना भी अब मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

महम रोड के पुराने जलघर के सूख चुके पानी के टैंकों की वजह से निनान जलघर से अतिरिक्त पानी लिया जा रहा है। वहीं टैंकों के आसपास लगे आधा दर्जन से अधिक बोरवेलों से भी लगातार भूमिगत पानी दोहन कर टैंकों के अंदर डाला जा रहा है। हालत यह है कि अगले दो दिन भी पेयजल जारी रख पाना बेहद कठिन हो रहा है, जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारी दो दिन बाद नहरी पानी की स्थिति में सुधार की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के शेड्यूल से कम पानी नहरों में पहुंचने से विकट स्थिति बनी है। 17 मार्च से 24 मार्च तक सुंदर ग्रुप में नहरी पानी का शेड्यूल है। इसके बाद 25 मार्च से बुटाना ग्रुप में आठ दिन पानी दिया जाएगा। फिलहाल जूई फीडर नहर बंद है। जिसकी वजह से जिले के करीब 74 गांवों में जलघर के टैंकों तक पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है। वहीं इलाके के किसानों की चिंता भी नहर बंद होने से बढ़ गई है, क्योंकि किसान अब फसल कटाई के साथ अगली बीजाई की तैयारी भी कर रहे हैं। जबकि गेहूं की फसल में भी अभी सिंचाई मौसम गर्म होने के साथ ही बेहद जरूरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर सब ब्रांच और मिताथल फीडर में भी 950 क्यूसेक से ज्यादा पानी का स्तर नहीं हुआ है। शहर के पुराने जलघर में आधा दर्जन भूमिगत बोरवेल भी लगातार पानी उगल टैंकों को गिला करने में लगे हैं। इसके बावजूद निनान जलघर में मिताथल फीडर से पानी मिल रहा है, जहां से महम रोड के पुराने जलघर को अतिरिक्त पानी की आपूर्ति मिल रही है। गर्मी के जल संकट को देखते हुए कुछ साल पहले ही निनान जलघर और महम रोड जलघर को सीधा बूस्टर के माध्यम से जोड़ा गया था, जिसका ये फायदा है कि किसी जलघर में अगर पानी की कमी है तो उसकी पूर्ति दूसरे जलघर से हो सकती है। मगर पर्याप्त पानी दोनों ही जगह नहीं है तो शहर अभी भी एक दिन छोड़ एक दिन पानी की राशनिंग झेल रहा है।
नहरों के अंदर पानी के स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ है। हम लगातार मुख्यालय के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। दो दिन बाद ही नहरी पानी की स्थिति में सुधार होगा। नहरों में अतिरिक्त पानी की व्यवस्था भी कराई जाएगी ताकि पेयजल जरूरतों के लिए सभी टैंक भरे जा सकें।

-अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज सिंचाई विभाग भिवानी।
जूई नहर बंद होने से पुराना जलघर को अभी तक पानी नहीं मिला है। शहर में पानी की राशनिंग जारी है। दो दिन बाद ही नहर में पानी आने की उम्मीद है, जब तक टैंक नहीं भरे जाते तब तक शहर को नियमित पेयजल आपूर्ति दे पाना मुश्किल है। पुराने जलघर के बूस्टर में निनान जलघर से भी अतिरिक्त पानी ले रहे हैं वहीं बोरवेल के सहारे भी टैंकों में पानी डाल रहे हैं ताकि पेयजल आपूर्ति का काम चल सके।
-सतीशचंद्र, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article