फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   drinking water problam, secters, full day, bhiwani

पानी के इंतजार में दिनभर सूखे रहे हलक

Tue, 02 Aug 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 02 Aug 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
drinking water problam, secters, full day, bhiwani
Drinking water - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुस्टिंग स्टेशन के ट्रांसफार्मर और मोटर में फॉल्ट आने की वजह से सेक्टर 13 और 23 के दो हजार से ज्यादा मकानों में सोमवार को जलापूर्ति नहीं हुई। हुडा और नगर परिषद प्रशासन दोनों जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हुए। दोनों विभागों की इस कशमकश के चलते पूरा दिन निकल गया। लंबी जद्दोजहद के बाद शाम को नगर परिषद के अधिकारी हरकत में आए, लेकिन न फॉल्ट दूर हुआ और न ही नलों में पानी आया। परेशान लोगों ने टैंकर मंगवाने पड़े।
विज्ञापन


रविवार रात के समय सेक्टर 13 स्थिति बुस्टिंग स्टेशन के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। तार जल गई। इसी कारण सेक्टर के रेलवे लाइन पार स्थित वाटर वर्कर्स की पेयजल सप्लाई की मोटर जल गई। ट्रांसफार्मर में खराबी और खराब मोटर के चलते सुबह के समय सेक्टर 13 व 23 में पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी। सेक्टर वासी पानी के लिए परेशान रहे और हुडा अधिकारियों के फोन घनघनाते रहे। कुछ ने पहले से टंकियों में जमा पानी से काम चलाया तो कुछ ने टैंकर मंगाए।
विज्ञापन


खराब मोटर को ठीक कौन कराए। हुडा विभाग या नगर परिषद प्रशासन। यहां भी दोनों विभागों के अधिकारी असमंजस में दिखे। हुडा अधिकारियों का कहना था कि सेक्टरों की जिम्मेदारी नगर परिषद को सौंपी जा चुकी है। अब उन्हें हुडा विभाग में सीवरेज, पानी, सड़क आदि व्यवस्थाओं पर खर्च करने की पाबंदी है। वहीं नप अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी हुडा सेक्टरों की जिम्मेदारी मिली है। मोटरें कहां ठीक होती है, इस बारे में जानकारी नहीं। आखिरकार नगर परिषद अधिकारियों ने ही हुडा विभाग के अधिकारियों से पूछ कर मोटर को ठीक कराया। मगर ट्रांसफार्मर सायं तक भी ठीक नहीं हो सका था। कर्मचारी ट्रांसफार्मरों को ठीक कराने के प्रयास में जुटे थे। वहीं नप अधिकारियों ने भरोसा जताया कि हमारा प्रयास है कि सायं के समय सप्लाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी की समस्या ने याद दिलाए गर्मी के दिन
पेयजल सप्लाई नहीं आने के कारण बने पेयजल संकट ने सेक्टर वासियों को गर्मी के दिन याद दिला दिए। गर्मियों में भी कम पानी और अधिक दिनों में नहर आने के कारण सेक्टरों में पेयजल संकट बना था। राशनिंग शुरू करनी पड़ी थी और सेक्टर के कुछ हिस्से में तो पानी की सप्लाई ही बंद हो गई थी। कुछ एरिया में टैंकरों से पानी सप्लाई करना पड़ा था। सोमवार को भी सेक्टर वासियों को गर्मियों के दिन याद आ गए। सेक्टर वासियों ने कहा कि अधिकतर घरों में अब पानी की टंकियों के साथ जमीन में भी टैंक बनवा रखे हैं। पिछले कुछ दिनों से सप्लाई पूरी आने के कारण टैंकों को भरना बंद कर दिया था मगर अब उन्हें टैंक भी भरकर रखने पड़ेंगे ताकि कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed