फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Drawings for separate paths for common people and lawyers will be prepared in the court.

Bhiwani News: न्यायालय में आम लोगों और वकीलों के लिए अलग रास्ते की होगी ड्राइंग तैयार

Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 17 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Drawings for separate paths for common people and lawyers will be prepared in the court.
जिला न्यायालय परिसर का मुख्य द्वार। 
भिवानी। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में बिल्डिंग कमेटी की मंजूरी के बाद भिवानी जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता और आम लोगों के लिए अलग-अलग रास्ता की जल्द ही ड्राइंग तैयार होगी। इसके बाद अलग-अलग रास्तों के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि जिला बार एसोसिएशन की तरफ से अधिवक्ता नए चैंबर्स निर्माण को लेकर पांच लाख रुपये पीडब्ल्यूडी विभाग के पास जमा कराए जा रहे हैं। इसी के साथ कमेटी के निर्णय अनुसार अधिवक्ता और आम लोगों के लिए अलग-अलग रास्ता निर्माण का रास्ता भी साफ हो चुका है। इसी के साथ मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिला न्यायालय परिसर के अंदर प्रवेश द्वार के आसपास के क्षेत्र में काफी घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ अर्से पहले ही पेशी पर आए एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। ये मामला गैंगवार से जुड़ा था। न्यायालय में अधिवक्ताओं की सुरक्षा और न्यायालय परिसर में संदिग्ध लोगों पर निगरानी के लिए ये कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की बिल्डिंग कमेटी की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी. आर चालिया, बार प्रधान संदीप तंवर एवं सचिव विनोद भारद्वाज जुड़े थे। जिसमें अधिवक्ताओं और आम लोगों के लिए अलग-अलग रास्ता की अनुमति दी गई थी। अब इन रास्तों की ड्राइंग और सुरक्षा के लिहाज से डिजाइन तैयार किया जाएगा। जिस पर जल्द ही काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed