{"_id":"590f6c604f1c1bdc558511c3","slug":"don-t-run-water-supply-during-powrer-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कट के समय न दें पानी सप्लाई : सर्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कट के समय न दें पानी सप्लाई : सर्राफ
bureau
Updated Mon, 08 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने विद्युत निगम तथा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाने की नसीहत दी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पानी की सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव करें। बिजली कट के दौरान पानी की सप्लाई न दें। इस मामले में किसी भी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो बख्शा नहीं जाएगा।
रविवार को लोगों की बिजली-पानी की समस्या सुनने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता व कार्यकारी अभियंता को विधायक ने शहर में किसी तरह की पानी की किल्लत न होने देने के निर्देश दिए । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां पर पानी की कमी है। वहां पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जाए। लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने विद्युत निगम के अधीक्षक अभियंता को निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में बिजली न काटी जाए। 24 घंटों में पांच-सात मिनट का तो कट लग सकता है, लेकिन ज्यादा समय के लिए कोई भी कट न लगे। ताकि शहर में पीने के पानी की सप्लाई जारी रखी जा सके। उन्होंने कहा कि वे पानी की सप्लाई को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और उनका फीड बैक भी लेंगे। अगर कोई अधिकारी दोषी मिलता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी करवाई जाएगी।