फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   District Election Officer appointed zonal and duty magistrate

Bhiwani News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किए जोनल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट

Wed, 22 May 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
District Election Officer appointed zonal and duty magistrate
भिवानी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण करवाने के लिए जिले में चार जोनल मजिस्ट्रेट व 57 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट व लगभग 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। ये मजिस्ट्रेट चुनाव संबंधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे और यदि कही अतिरिक्त चुनाव सामग्री व अन्य चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की जरूरत पड़ी तो उसे उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में जोनल व ड्यूटी/सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर ऑफिसर/सुपरवाइजर की नियुक्ति किए हैं। भिवानी व तोशाम विधानसभा क्षेत्र के लिए 15-15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। लोहारू विधानसभा के लिए 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट व बवानीखेड़ा विधानसभा के लिए 11 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन सभी को निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जोनल व ड्यूटी/सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अधीन आने वाले मतदान केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण करें और चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा भी लें। सुचारू मतदान में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित सेक्टर ऑफिसर की अहम भूमिका होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। भिवानी विधानसभा क्षेत्र के लिए पब्लिक हेल्थ का एसई कृष्ण को जोनल अधिकारी नियुक्त किया है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए लोहारू वाटर सर्विस से एसई बलराज सिंह को जोनल अधिकारी नियुक्त किया है। तोशाम विधानसभा क्षेत्र के लिए पीडब्लूडी विभाग एसई सुरेन्द्र कुमार को जोनल अधिकारी नियुक्त किया है और बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए यमुना वाटर सर्विस का एसई प्रदीप यादव को जोनल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका

जिला निर्वाचन अधिकारी नरवाल ने बताया कि निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चुनाव कंट्रोल रूम, आयोग व जिला प्रशासन के हर वक्त संपर्क में जोनल मजिस्ट्रेट रहते हैं। पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की अहम जिम्मेदारी रहती है। इससे वह सकुशल मतदान संपन्न करा सकें। मतदान के दिन इवीएम और वीवी पैट को जोड़ने, माॅक पोल कराने, इवीएम मशीन सील कराने आदि कार्य कराते हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियों से आपसी समन्वय स्थापित कर दो-दो घंटे पर मतदान की स्थिति की रिपोर्ट जोनल को देते हैं। कंट्रोल रूम को मतदान प्रतिशत भी यही अपडेट कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed