फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dispensaries will be built on every floor of the medical college, patients will get relief from long queues.

Bhiwani News: मेडिकल कॉलेज में हर तल पर बनेगा औषधालय, मरीजों को लंबी कतारों से मिलेगा छुटकारा

Thu, 09 Oct 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Dispensaries will be built on every floor of the medical college, patients will get relief from long queues.
मेडिकल कॉलेज में पंजीकरण ​खिड़की पर लगी मरीजों की भीड़।
भिवानी। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी और आईपीडी विभाग में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अब प्रत्येक तल पर चिकित्सक ओपीडी कक्ष के साथ औषधालय शुरू होने से मरीजों को लंबी लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के भवन में पहले से आठ स्थानों पर औषधालय बनाए गए हैं लेकिन फार्मासिस्ट की कमी और कॉलेज शुरू नहीं होने के कारण फिलहाल दो स्थानों पर ही दवा वितरण हो रहा है। इसके अलावा तीसरे तल पर आर्थोपेडिक वार्ड तैयार है जिसमें फर्नीचर और बेड लगाए गए हैं लेकिन यह अभी शुरू नहीं किया गया। प्रयोगशालाओं में प्रयोग होने वाले आधुनिक उपकरण भी कॉलेज में पहुंच चुके हैं और जल्द ही ये सभी सुविधाएं मरीजों के लिए उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद एमबीबीएस की 100 में से 80 सीटों पर दाखिला हो चुका है और शेष 20 सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग चल रही है। इसके बाद मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। फिलहाल नागरिक अस्पताल की ओपीडी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में चल रही है। साथ ही चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल का भी चार करोड़ की लागत से सुंदरीकरण किया जा रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा की स्थिति, लिफ्ट सिस्टम और सफाई व्यवस्था सुधार की प्रतीक्षा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक मरीज हड्डी रोग और सामान्य रोग विशेषज्ञ के पास आते हैं
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन मरीजों की संख्या 1500 से पार जाती है। सबसे अधिक मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ और सामान्य रोग विशेषज्ञ के पास आते हैं। सुबह से ही मरीज ओपीडी में पंजीकरण के लिए खड़े रहते हैं। दिन के समय दवा वितरण केंद्र पर लंबी कतारें लग जाती हैं। मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से शुरू होने के बाद प्रत्येक तल पर औषधालय शुरू होने से मरीजों को इन लंबी कतारों से राहत मिलेगी।



पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। विद्यार्थियों और मरीजों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। दाखिला प्रक्रिया जारी है जिसमें 80 सीटों पर दाखिला हो चुका है और शेष 20 सीटों के लिए काउंसिलिंग जारी है। मेडिकल कॉलेज में आधुनिक उपकरणों की सुविधा भी होगी। -डॉ. धीरज परिहार, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, मेडिकल कॉलेज भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed