{"_id":"678e8cf1839249f5f601b7af","slug":"dirty-water-filled-due-to-sewerage-line-breakage-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-128862-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीवरेज लाइन टूटने से भरा गंदा पानी, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीवरेज लाइन टूटने से भरा गंदा पानी, लोगों में रोष
Mon, 20 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
जीतूवाला जोहड़ पर निर्माणाधीन आरओबी पर ठेकेदार की लापरवाही पर रोष जताते क्षेत्रवासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। ठेकेदार की लापरवाही से जीतू वाला जोहड़ पर सीवरेज लाइन टूटने के कारण वैश्य ग्राउंड सहित गहराई वाले क्षेत्रों में सीवरेज का पानी जमा हो गया है। इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को किए जाने के बाद भी अधिकारियों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। इसके चलते क्षेत्रवासियों ने रोष जताया।
क्षेत्रवासियों के रोष को देखते हुए सोमवार दोपहर बाद संंबंधित विभाग के अधिकारी व विधायक मौके पर पहुंचे और एक दिन में सीवरेज के पानी की निकासी किए जाने का आश्वासन दिया।
पार्षद अनिल कुमार व कृष्ण परमार ने बताया कि जीतू वाला जोहड़ पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते यहां पर अंडर ग्राउंड सीवरेज लाइन डालने का कार्य चल रहा था, जिस पर ठेकेदार ने लापरवाही दिखाते हुए यह कार्य रात को भी जारी रखा, जबकि ठेकेदार को यह बता दिया गया था। यहां पर सीवरेज की बड़ी लाइन डली हुई है। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से कार्य जारी रखा तथा सीवरेज लाइन टूट गई।
विज्ञापन
सीवरेज लाइन टूटने के चलते यहां पर रविवार रात करीबन दो से सीवरेज का पानी बह रहा है। इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि वैश्य ग्राउंड में 26 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, लेकिन यहां पर सीवरेज का पानी भरा हुआ है, जिसके चलते यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ेगा। शिकायत करने के बाद विधायक व अधिकारी यहां पहुंचे तथा एसडीओ एसपी जैन ने उन्हें मंगलवार तक समस्या का पूरी तरह से समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है।