फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Direct bus service will be available from Bhiwani to Salasar and Haridwar

Bhiwani News: भिवानी से सालासर व हरिद्वार के लिए मिलेगी सीधी बस सेवा

Thu, 27 Jun 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service will be available from Bhiwani to Salasar and Haridwar
भिवानी शहर का सामान्य बस अड्डा।
भिवानी। अब जिले से श्रद्धालु को सालासर बालाजी व हरिद्वार के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। इससे तीर्थ यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को आने व जाने के लिए सुविधा मिलेगी। भिवानी डिपो से हरिद्वार के लिए दो बसें चलाई जा रही हैं। वहीं सालासर बालाजी जाने के लिए भिवानी डिपो से पानीपत डिपो की बस से सीधी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन विभाग की ओर से इंटरस्टेट बस सेवा के तहत जिले से सालासर व बालाजी धाम के लिए बसें चलाई जा रही हैं। इससे तीर्थ यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को जिले से सीधी बस सेवा मिलेगी। हरिद्वार जाने के लिए भिवानी डिपो से दो बसें चलाई जा रही हैं। पहली बस डिपो से सुबह 9 बजे व दूसरी बस 11 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

वहीं सालासर जाने के लिए पानीपत डिपो से सालासर वाया भिवानी जाने वाली बस में सवार होना होगा। जो कि भिवानी डिपो से सुबह 11 बजे सालासर के लिए रवाना होगी। जिले से हरिद्वार व सालासर जाने के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इससे उन्हें तीर्थ धाम आने जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिपो से सालासर व बालाजी के लिए सीधी बसें चलाई जा रही हैं। हरिद्वार के लिए भिवानी डिपो से दो व सालासर बालाजी धाम के लिए पानीपत से सालासर वाया भिवानी जाने वाली बसें से सीधी सर्विस दी जा रही है। सीधी बस सेवा मिलने से जिले के तीर्थ यात्रियों को फायदा होगा। - विक्रम कंबोज, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed