फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Dheeraj and Savita were selected as best athletes

Bhiwani News: धीरज और सविता को चुना गया बेस्ट एथलीट

Mon, 24 Feb 2025 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Feb 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Dheeraj and Savita were selected as best athletes
राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ अति​थि व 
भिवानी। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय की गोल्डन जुबली पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. दलबीर सिंह गोदारा और सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. सुरेश चंद्र धायल ने किया। इस मौके पर धीरज और सविता को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. दलबीर सिंह गोदारा ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी न केवल शैक्षणिक गतिविधियों में पारंगत हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में भी निपुण हैं। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश चंद्र धायल ने विद्यार्थियों को खेलों का महत्व बताते हुए कहा कि जान है तो जहान है। खेल से विद्यार्थियों का मन व तन दोनों स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

सेवानिवृत प्राचार्य डॉ. दिनेश गाबा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वेदप्रकाश ने कहा कि युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को इससे दूर रहकर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम
50 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में कोशिल ने प्रथम स्थान, कविता ने द्वितीय तथा लक्ष्मी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष दौड़ में धीरज ने प्रथम स्थान, अरविंद ने द्वितीय तथा कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर पुरुष दौड़ में धीरज ने प्रथम स्थान, कपिल ने द्वितीय तथा विनय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर महिला दौड़ में ज्योति फोगाट ने प्रथम, सरिता ने द्वितीय तथा मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो महिला में सविता ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय तथा ज्योति फोगाट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट-पुट महिला में सविता ने प्रथम, अंजू ने द्वितीय तथा सोनल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। धीरज को पुरुष बेस्ट एथलीट व सविता को महिला बेस्ट एथलीट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed