फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   development of women development of country

महिलाओं का विकास देश का विकास : राजेश दहिया

Sun, 09 Mar 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
development of women development of country
भिवानी में महिला दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डॉ. रश्मि बजाज। 
भिवानी। महिलाओं का विकास देश का विकास है। महिलाओं की साक्षरता, उनकी जागरूकता और उनकी उन्नति न केवल उनकी गृहस्थी के विकास में सहायक साबित होती है बल्कि उनकी जागरूकता एवं साक्षरता देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाती है।
विज्ञापन

यह बात हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश दहिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वैश्य महाविद्यालय में महिला सशक्तीकरण विषय पर आयोजित विस्तार व्याख्यान में कहीं। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली नारी शक्ति को नमन करते हुए उन्होंने नारी शक्ति को समर्पित महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ एवं एन सी सी इकाई को बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 11 हरियाणा बटालियन एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल राजेश दहिया वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वंदना मैटरनिटी हॉस्पिटल की को चेयरमेन डॉ. वंदना पुनिया ने शिरकत की। विस्तार व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक की शोध सलाहकार डॉ. रश्मि बजाज ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना मैटरनिटी हॉस्पिटल की को चेयरमैन डॉ. वंदना पूनिया ने कहा कि महिलाओं की सुंदर समाज संरचना में महत्वपूर्ण योगदान है। बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की शोध सलाहकार डॉ. रश्मि बजाज ने कहा कि महिलाएं शास्त्र एवं शस्त्र दोनों विधाओं में पारंगत होकर महिला सशक्तीकरण के मूल मंत्र को सार्थक करें। तभी महिला सशक्तीकरण की मुहिम को मजबूत किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. अंजू राजन, डॉ. प्रोमिला सुहाग, डॉ. पूनम वर्मा, डॉ. कामना कौशिक उपस्थित रहे।


डॉ. ज्योति चौधरी को मिला वुमन ऑफ एक्सीलेंस एंड इम्पैक्ट पुरस्कार

भिवानी। द टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज (टीआईटीएस) भिवानी की कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्योति चौधरी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओम स्टर्लिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी हिसार में वुमन ऑफ एक्सीलेंस एंड इम्पैक्ट पुरस्कार से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में 20 से अधिक वर्षों के उत्कृष्ट योगदान और प्रभावशाली कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।


पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने डॉ. ज्योति चौधरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने कहा कि डॉ. चौधरी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. ज्योति चौधरी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार किए और विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान की। उनके नेतृत्व में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ने अनेक शैक्षिक एवं तकनीकी उपलब्धियां हासिल की हैं। टीआईटीएस भिवानी के निदेशक एवं संकाय सदस्यों ने डॉ. ज्योति चौधरी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

भिवानी में महिला दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डॉ. रश्मि बजाज। 

भिवानी में महिला दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं डॉ. रश्मि बजाज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed