{"_id":"679bd9db56e8dbd76d074bff","slug":"demonstration-to-get-rights-for-farmers-and-laborers-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-129277-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: किसान-मजदूरों को हक दिलाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: किसान-मजदूरों को हक दिलाने के लिए प्रदर्शन
Fri, 31 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
तोशाम में प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपते कामरेड ओमप्रकाश व अन्य।
तोशाम। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी की तोशाम पार्टी इकाई ने किसान-मजदूरों को उनका हक दिलाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। प्रदर्शन करके तहसीलदार अशोक कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया।
इस दौरान सभा का आयोजन भी किया गया। माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश और जिला सचिव मंडल सदस्य मास्टर जगरोशन ने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी निजीकरण की नीतियां थोप रही है। गांव में मनरेगा का काम नहीं कराया जा रहा है। मजदूरों की दिहाड़ी भी नहीं बढ़ाई जा रही है। भवन निर्माण के मजदूरों की नई काॅपियां नहीं बनाई जा रही हैं, बल्कि पुरानी काॅपियां भी काटी जा रहीं हैं। तहसील के कई गांवों में नहरी पानी नहीं आ रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से विधानसभा में प्रस्ताव पास करवा नए मंडी कानून के प्रारूप को वापस लेकर स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार एमएसपी की सांविधानिक गांरटी मांगी। पार्टी नेता कर्ण सिंह जैनावास और भगवानदास रिवासा की अध्यक्षता में जिला सचिव मंडल सदस्य मास्टर जगरोशन ने संचालन किया। इस मौके पर मास्टर शेर सिंह, सदीक डाडम, सेवानिवृत्त कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम शर्मा, अभय राम, मास्टर मलिक चंद, मांगेराम स्योराण, उजाला राम सागवान, मांगेराम भगत, राजेश मिरान, महाबीर शर्मा आदि मौजूद रहे।