{"_id":"61eeecab94074167fd11f257","slug":"delhi-police-constable-and-old-man-died-from-corona-159-new-infected-found-bhiwani-news-hsr6227796147","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दिल्ली पुलिस के सिपाही व वृद्ध की मौत, 159 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दिल्ली पुलिस के सिपाही व वृद्ध की मौत, 159 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
भिवानी/बवानीखेड़ा। जिले में कोरोना से सोेमवार को दो ओर लोगों की मौत हो गई। वहीं 159 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना की तीसरी लहर में मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा 1939 पर पहुंच गया है। हालांकि 784 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1152 है।
विगत दिनों गांव तालू निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की तबियत बिगड़ गई थी। जांच रिपोर्ट में वृद्ध को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। हालत गंभीर होने पर विगत 18 जनवरी को वृद्ध को रोहतक रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। वृद्ध खांसी, कफ और बुखार से पीड़ित था। रविवार रात करीब 11 बजे वृद्ध की मौत हो गई। वहीं बवानीखेड़ा कस्बे के वार्ड नं. 2 निवासी सिपाही की भी मौत हो गई। सिपाही दिल्ली पुलिस में कार्यरत था और विगत दिनों संक्रमित होने पर दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। सोमवार को सिपाही के शव को दिल्ली से कस्बे में लाया गया, जहां पालिका कर्मचारियों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल के बीच कस्बे के शमशान घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है तो संक्रमितों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में 516 संक्रमित शहर और 636 संक्रमित गांव क्षेत्र में हैं। 34 संक्रमितों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है और 1,118 को होम आइसोलेट किया गया है। सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 1750 सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी।
विज्ञापन
------------
सीएचसी अनुसार संक्रमितों की जानकारी:
सीएचसी संक्रमित
धनाना 126
कैरू 94
लोहारू 52
मानेहरू 92
मीरान 91
तोशाम 109
जमालपुर 72
---------
143 केंद्रों पर 3049 को लगवाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के 143 केंद्रों पर सोमवार को 3049 को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इनमें 10 स्वास्थ्यकर्मियों, सात फ्रंटलाइन वर्कर्स, 586 15 से 17 आयुवर्ग के किशोरों का टीकाकरण किया गया। वहीं 1704 18 से 44 आयु वर्ग, 347 45 से 60 आयु वर्ग और 395 60 साल से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इनमें से 1592 को पहली और दूसरी डोज लगाई है और 1457 को बूस्टर डोज लगाई गई। जिले में अबतक 8,40,842 लाभार्थियों में से 8,43,097 को पहली और 7,24,020 को दूसरी डोज लग चुकी है।
-------
वर्जन:
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। ऐसे में आमजन का जागरूक रहना चाहिए। आमजन से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें। गाइडलाइन के अनुसार मास्क और सामुदायिक दूरी का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया जा रहा है और लाभार्थी समय पर वैक्सीन लगवा लें।
- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन