फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Death of corona infected woman

निजी अस्पताल में तोड़ा कोरोना संक्रमित महिला ने दम, ऑक्सीजन नहीं होने की वजह से मौत के लगे आरोप

Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Death of corona infected woman
गांव खरककलां के एक निजी अस्पताल में बनाए आइसोलेशन सेंटर में वीरवार देर रात कोरोना संक्रमित एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर ऑक्सीजन खत्म होने से मरीज की मौत होने का आरोप लगाया है। हालांकि उन्होंने लिखित रूप में इसकी शिकायत नहीं दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हैं। जिले में अभी तक ऑक्सीजन की वजह से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि खरककलां के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने 24 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया हुआ है। वहीं पर गांव बामला निवासी 55 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने पर दाखिल कराया था। महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसकी उपचार के दौरान वीरवार देर रात को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की बात कहकर अपने हाथ खड़े कर दिए थे। इसी वजह से मरीज की मौत हो गई। वहीं मामला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में भी पहुंचा। अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण भी किया और वहां कुछ खामियां भी मिलीं। जिस पर आवश्यक निर्देश भी अस्पताल प्रशासन को दिए गए। बताया यह भी जा रहा है कि आइसोलेशन वार्ड में कोई चिकित्सक ही नहीं था, मगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। कोविड नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

अभी तक जिले में हमारे पास ऑक्सीजन की स्थिति काफी बेहतर है। सभी निजी अस्पतालों में बने आइसोलेशन सेंटरों को भी ऑक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई दी जा रही है। अभी तक जिले में ऑक्सीजन की कमी से किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed