{"_id":"63f64e17ea00c121a50daaa5","slug":"dc-reached-the-spot-with-the-officials-to-know-the-problems-bhiwani-news-c-21-1-63256-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीसी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच जानीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीसी ने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच जानीं समस्याएं
Wed, 22 Feb 2023 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर में निरिक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते उपायुक्त नरेश नरवाल।
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल ने बुधवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर परिषद के अधिकारियों को साथ लेकर सेक्टर 13, 23 और पार्कों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पार्षद भवानी प्रताप भी मौजूद रहे।
उपायुक्त नरवाल ने सबसे पहले शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन को जाने वाली सड़क का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एचएसवीपी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर सरकारी जमीन पर किसी भी तरह से अतिक्रमण न हो। उन्होंने कहा कि यह दोनों सेक्टरों का मुख्य मार्ग है, ऐसे में इसके डिवाइडर व इसके दोनों तरफ सर्विस रोड बनाकर फूलदार पौधे लगाएं ताकि सेक्टरों की सौभा बनें। इसके पश्चात डीसी नरवाल सेक्टर 13 की मार्केट पहुंचे और यहां पर बारिश के पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां से एसटीपी को जाने वाली पाइप लाइन की सफाई करवाई जाए ताकि यहां पर जलभराव की स्थिति न बने। सेक्टर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चौ. बंसीलाल पोलटेक्रि कॉलेज के पास डैमेज हुए बरसानी पानी निकासी लाइन के मेनहोल को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एसटीपी व ड्रेन का भी लिया जायजा
उपायुक्त ने सेक्टर 13 और 23 के सीवरेज की निकासी को लेकर बनाए गए एसटीपी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से इसकी क्षमता और यहां से पानी निकासी किए जाने की जानकारी ली। उन्होंने गांव तिगड़ाना की तरफ से होकर जाने वाली ड्रेन का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
चार पार्कों का 28 लाख में दिया सफाई का ठेका
निरीक्षण के दौरान हुडा अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि हुडा के अधीन आने वाले सभी चार पार्कों की सफाई का टेंडर छोड़ा जा चुका है, जो पूरे साल का करीब 28 लाख का है। ठा. बीर सिंह पार्क में निरीक्षण के दौरान ठा. विक्रम सिंह व यहां के क्षेत्र के निवासियों ने पार्क में चौकीदार नियुक्त करने व पार्क में योगासन व प्राणायाम के लिए एक शेड और शौचालय का निर्माण करवाने की मांग की।