{"_id":"69cd6a43ddeaf7548706f98a","slug":"dc-inspected-the-grain-market-and-took-stock-of-the-crop-procurement-arrangements-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148993-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: डीसी ने अनाज मंडी का निरीक्षण कर फसल खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: डीसी ने अनाज मंडी का निरीक्षण कर फसल खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
अनाज मंडी का निरीक्षण करते डीसी साहिल गुप्ता व अन्य अधिकारी।
भिवानी। सरसों और गेहूं की खरीद को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने गेट पास, वाहनों की एंट्री और बायोमेट्रिक व्यवस्थाओं को जांचा।
उन्होंने एक किसान से गेट पास बनवाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। डीसी ने मंडी में पांच के बजाय दस स्थानों पर बायोमेट्रिक मशीनें लगाने के निर्देश दिए ताकि किसानों को फसल बिक्री में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को मंडी में जाने वाले सड़क मार्ग को दुरुस्त करने और बिजली निगम को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार और डीएफएसी अपार तिवारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीसी ने मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ढुल को निर्देश दिए कि मंडी में अनाज लेकर आने वाले ट्रैक्टरों के सामने उनके नंबर अंकित किए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार मंडी में सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक ही गेट पास जारी किए जाएं और निर्धारित समय के अलावा गेट पास जारी न हों। गेट पास ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर दर्ज रिकॉर्ड के आधार पर ही जारी किए जाएं।
विज्ञापन
डीसी ने अटल किसान कैंटीन का भी दौरा किया और कैंटीन संचालित कर रही कन्हैया नारी शक्ति क्लस्टर की बिमला से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 28 मार्च से 6200 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है जबकि एक अप्रैल से 2585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और खरीद प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार ही हो।
सरसों की खरीद हैफेड द्वारा तथा गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, वेयरहाउस और हैफेड द्वारा की जाएगी। सरसों में आठ प्रतिशत से अधिक और गेहूं में 12 प्रतिशत से अधिक नमी स्वीकार नहीं की जाएगी। जिले में भिवानी, बवानीखेड़ा, चांग, धनाना, तालू रोड, बांडाहेड़ी (जींद-मुंढ़ाल रोड), तोशाम, पटौदी, सिवानी, लोहारू, ढिगावा, बहल और जुई मंडी में गेहूं की खरीद की जाएगी। वहीं भिवानी, बवानीखेड़ा, चांग, तोशाम, पटौदी, सिवानी, लोहारू, ढिगावा, बहल, पाजू, जुई, कैरू और खरक कलां में सरसों की खरीद होगी।