फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth brutally murdered in Bhiwani of Haryana

निर्मम हत्या: खेत पर सोये युवक पर तेजधार हथियार से किए वार, मर्डर के बाद किया घिनौना काम

Tue, 08 Feb 2022 08:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 08:19 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक जन स्वास्थ्य विभाग में डीसी रेट पर ऑपरेटर लगा हुआ था। 

विज्ञापन
Youth brutally murdered in Bhiwani of Haryana
मामले में कार्रवाई करती पुलिस, मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी जिले के बहल क्षेत्र के गांव हरियावास में सोमवार रात को खेत में बने मकान में सोए युवक की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की दरिंदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शरीर पर तेजधार हथियार से हमला करने के अलावा युवक का गुप्तांग भी काटा गया। खून की छींटे दीवारों पर ही नहीं छत तक लगे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक जन स्वास्थ्य विभाग में डीसी रेट पर ऑपरेटर लगा हुआ था। वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरविंद दहिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर जाकर जरूरी साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


हरियावास गांव निवासी राजेंद्र ने खेत में मकान बना रहा है। मकान का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और खिड़की, दरवाजे भी बिना गेट के ही है। राजेंद्र का छोटा बेटा 28 वर्षीय सुरेंद्र अपने पिता के साथ ही खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। वह हर रोज फसलों की रखवाली करने जाता था और निर्माणाधीन मकान में सो जाता था। सोमवार की रात को भी करीब 11 बजे वह घर से खाना खाने के बाद खेत में फसलों में पानी देने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी लगाने के बाद वह नए बन रहे मकान के एक कमरे में ही सो गया था। सुबह जब उसके पिता राजेंद्र घूमते हुए खेत में बने मकान में गए तो सन्न रह गए। सुरेंद्र का शव चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। राजेंद्र ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। गांव के सरपंच सुनील ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो स्थानीय पुलिस के अलावा डीएसपी अरविंद दहिया मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जांच की तो सुरेंद्र का शव चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मिला। उसके सिर, सीने के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजधार हथियार के निशान थे। इसके अलावा मृतक का गुप्तांग काटकर उसके शरीर पर रखा हुआ था। जिस कमरे में वारदात हुई उसकी छत तक खून के छींटे लगे हुए मिले। 

पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मंगलवार सुबह शव का लोहारू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।  

सुरेंद्र रात साढ़े 12 बजे तक था ऑनलाइन 

लोगों ने बताया कि राजेंद्र का परिवार गांव में बेहद मिलनसार परिवारों में से एक है और उसकी कभी किसी से रंजिश की बात भी सामने नहीं आई है।  उसके एक साथी ने बताया कि उसने अपने मोबाइल में चेक किया तो सुरेंद्र रात को साढ़े 12 बजे तक ऑनलाइन था। इसी से अंदाजा लगाया जाता है कि घटना आधी रात के बाद की ही है। 

नहीं मिले किसी गाड़ी के निशान 

पुलिस के लिए सुरेंद्र की हत्या की गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि जिस मकान में सुरेंद्र का शव मिला है, उस मकान के पास किसी गाड़ी या टू व्हीलर के निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा जिस तरीके से मृतक का गुप्तांग काटकर उसके शरीर पर रखा हुआ था, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई हो पर घटना की वजह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। युवक अविवाहित था। उसके एक बड़ा भाई व तीन बहनें हैं। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। रात को साढ़े 12 बजे के बाद की हो सकती है। - यशवंत सिंह, जांच अधिकारी।

 

हरियावास गांव में एक युवक की तेज धारदार हथियार से हत्या की गई है। मैं खुद इस केस काे लीड कर रहा हूं। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें मामले जांच में जुटी हैं। कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं, जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - अरविंद दहिया, डीएएसपी, लोहारू।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed