फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Young man was beaten with sticks in Bhiwani in broad daylight

Bhiwani: पुराने विवाद को लेकर युवक को दिन दहाड़े शहर में लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Fri, 23 Dec 2022 03:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 03:48 PM IST
सार

मारपीट करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है। जिसके अंदर कुछ युवक एक युवक पर डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत दे दी है।

विज्ञापन
Young man was beaten with sticks in Bhiwani in broad daylight
युवक पर डंडों के साथ हमला करते अन्य युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में रोहतक रोड़ पर ह्यूंडाई एजेंसी के पास पुराने विवाद के कारण कुछ युवकों ने एक युवक पर दिन दहाड़े लाठी व डंडों के साथ हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। इस संबंध में घायल ने औद्योगिक थाना पुलिस को बयान दिए। पुलिस मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है। जबकि इस दौरान मारपीट करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके अंदर कुछ युवक एक युवक पर डंडों से हमला करते दिखाई दिए।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव पालुवास निवासी राहुल ने बताया कि वह आटा चक्की का काम करता है। करीब 20 दिन पहले गांव में दो पक्षों का झगड़ा हो गया। उसने इस झगड़ें में बीच-बचाव किया था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे वह अपने बुआ के लड़के भवानी के साथ बाइक पर रोहतक रोड स्थित ह्यूंडई एजेंसी के समीप गया था।
विज्ञापन


वहां पर वह अपने ससुर के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पालुवास निवासी सूरज, मनीष, प्रिंस, अंकुश, खरक कलां निवसी मोंटी व पांच-छह अन्य युवक आए और 20 दिन पहले झगड़े की बात को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करके डंडों के साथ मारपीट करने लगे। परिजनों ने उसको छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन युवकों ने किसी की नहीं सुनी और उसके साथ लाठी-डंडों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट करने के बाद युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घायल को उसके बुआ के लड़के भवानी ने नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। इस मामले की जानकारी संबंधित पुलिस थाना में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed