{"_id":"d6f74bad3f12fdf5f0fdc85fa6b4592b","slug":"woman-suicide-her-body-hang-on-loop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" फंदे पर लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंढाणा गांव में मंगलवार को एक महिला का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया।
परिजनों के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति और दो जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंढाणा गांव के एक मकान में करीब 35 वर्षीय महिला मुकेश का शव फंदे से लटकता मिला। दोपहर करीब 12 बजे मृतका के पति व अन्य ससुराल वालों ने इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। जिसके बाद मायके गांव रोहनात से परिजन गांव पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचित कर बुलाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल लाई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग मृतका को तंग करते थे और अक्सर मारपीट करते थे। मृतका का पति शराब पीने का आदि है और शराब पीकर अक्सर महिला के साथ मारपीट करता।
अब मुकेश की हत्या कर दी गई है। मृतका के दो बेटे है। पुलिस ने मृतका के मामा बादशाहपुर वासी वेदपाल की शिकायत पर मृतका के पति और दो जेठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले में सदर थाना प्रभारी उदमी राम ने बताया कि महिला का शव फंदे पर मिला है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर मृतका के पति बिजेंद्र उर्फ बिल्लू, जेठ अजमेर व जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
करीब साढ़े आठ घंटे बाद सूचना दी
मृतक के भाई मुकेश व अन्य परिजनों ने बताया कि हत्या अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे की गई है। मगर सूचना दोपहर 12 बजे दी गई है। आरोपियों की योजना हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने की है।