{"_id":"641d5b4597ad5274fd01f195","slug":"woman-and-her-daughter-threatened-to-be-picked-up-in-bhiwani-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: महिला व उसकी बेटी को उठाने की दी धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग उठाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: महिला व उसकी बेटी को उठाने की दी धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग उठाई
Fri, 24 Mar 2023 01:41 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:41 PM IST
सार
भिवानी पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहानी निवासी राजबाला ने बताया कि वह और उसकी बेटी घर पर थी। उसी दौरन उसके पति को चाचा राजकुमार शराब के नशे में आया और उसके साथ गाली-गलौच करके मारपीट की। इसके बाद राजकुमार ने उसे गुंडे बुलाकर उठाने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
भिवानी के गांव लोहानी निवासी एक महिला व उसकी बेटी को उसके परिजन द्वारा घर से उठाने की धमकी व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने जूई कलां पुलिस थाना में शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है और उक्त लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार दो महिलाओं समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपियों पर घर की दीवार गिराने व पत्थरबाजी के भी लगाए आरोप
पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहानी निवासी राजबाला ने बताया कि वह और उसकी बेटी घर पर थी। उसी दौरन उसके पति को चाचा राजकुमार शराब के नशे में आया और उसके साथ गाली-गलौच करके मारपीट की। इसके बाद राजकुमार ने उसे गुंडे बुलाकर उठाने की धमकी दी। शिकायत में महिला ने बताया कि राजकुमार, उसकी पत्नी, बेटा व बेटी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
जूई कलां पुलिस थाना में चार नामजदों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
महिला ने पुलिस को शिकायत में जान का खतरा बता कर सुरक्षा की मांग की है। इसके अलवा महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके घर पर पत्थरबाजी करते थे और उनके घर की दीवार को गिरा चुके है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपों की जांच में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन