{"_id":"ad3b30750482ca785109430e868d44e7","slug":"vulgar-antics-with-woman-attendent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अटेंडेंट से अश्लील हरकत, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अटेंडेंट से अश्लील हरकत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना बस स्टैंड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में पत्नी को डिलीवरी के लिए लाए एक युवक ने महिला अटेंडेंट से अश्लील हरकत की। इस घटना के बाद घंटेभर अस्पताल में हंगामा हुआ।
महिला पुलिस के अस्पताल पहुंचने से पहले आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने अटेंडेंट के बयान दर्ज कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला सोमवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे का है। पुराना बस स्टैंड के नजदीक एक प्राइवेट अस्पताल में एक युवक ने सो रही महिला अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकत की।
महिला अटेंडेंट की नींद खुली तो उसने शोर मचाया। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजन, स्टाफ सदस्य पहुंचे तो युवक वहां से भाग निकला। बाद में जांच पड़ताल की तो पता लगा कि बावड़ी गेट सिंघीकाट मोहल्ला वासी करीब 25 वर्षीय युवक अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आया था।
विज्ञापन
पत्नी अस्पताल में भर्ती थी और उसने ही महिला अटेंडेंट के साथ अश्लील हरकत की है। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस पहुंची। महिला पुलिस ने अटेंडेंट के न्यायाधीश के समक्ष बयान दर्ज करवाए। इसके आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मामले में महिला थाना से हवलदार मंजू देवी ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ की शिकायत आई है। महिला की शिकायत पर बावड़ी गेट वासी सुमित के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।