फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   two menber arrested jewlery theft

ज्वैल थीफ गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
गांव बधवाना स्थित ज्वैलर्स शॉप से दस लाख का माल उड़ाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सीआईए टीम ने काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों को राजस्थान के पिलानी क्षेत्र से दबोचा।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने वारदात में चार अन्य सदस्य भी संलिप्त होने की बात कही। आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह के दो सदस्यों को मौत हो चुकी है। वहीं एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन


 सीआईए पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि चोर गिरोह के सदस्य संदीप व संजय की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। आरोपी पुलिस को लगातार चकमा देे रहे थे। पुलिस ने राजथान के पिलानी क्षेत्र से आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईए पुलिस इंचार्ज ने बताया कि आरोपी गांव बधवाना में स्वर्णकार वेदप्रकाश की दुकान में दस माह पहले हुई दस लाख की चोरी में संलिप्त हैं। संजय बरालू  गिरोह का सरगना था और इसी ने राजस्थान के पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने संजय की निशानदेही पर ही उसके साथी संदीप तिरपाली को भी काबू किया।

चोरी कर भागते हुए मरे कालू और अय्यूब
संजय ने बताया कि उसने राजस्थान निवासी अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर वे गाड़ी में जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी तेज रफ्तार में होने के कारण सड़क पर पलट गई। इसमें उसके साथी पिलानी निवासी अय्यूब खान, ढेलरी निवासी कालू की मौत हो गई और वे चारों चोटिल हो गए थे।


वीरेंद्र की तलाश जारी

सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि घटना के एक अन्य आरोपी झेलरी निवासी संदीप को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो सदस्य गुरुवार को काबू कर लिए। अभी एक आरोपी झेलरी निवासी वीरेंद्र फरार है। वहीं संजय को कोर्ट में पेश कर सामान की बरामदगी के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed