{"_id":"5772c79f4f1c1b0f3e79af32","slug":"thieft-house-police-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार के परिवार को किया बेसुध, नगदी और स्कूटी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार के परिवार को किया बेसुध, नगदी और स्कूटी चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। तीन दिन पहले हालू मोहल्ले में 80 लाख की चोरी के बाद अब चोरों ने सोमवार की रात को रामनगर में परचून की दुकान चलाने वाले एक परिवार को बेसुध कर नगदी, स्कूटी आदि चोरी कर लिया। चोर आर्टिफिशियल ज्वेलरी को असली समझ कर ले गए इसलिए परिवार बड़े नुकसान से बच गया। इसके अलावा चोर सात हजार नगद और स्कूटी ले उड़े। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने रामनगर निवासी परचून की दुकान चलाने वाले पूर्ण चंद महता के मकान को अपना निशाना बनाया। पूर्णचंद परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोए हुए थे।
परिजनों का कहना है कि जब छह बजे उनकी आंख खुली तो नीचे जाकर देखा तो मकान में सामान बिखरा था और ताले खुले थे। एक दरवाजे की जालियां उखाड़ रखी थी। पूर्णचंद ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों को सुबह आंख में जलन की समस्या हुई। आंख खोली नहीं जा रही थी। ऐसा लगा कि किसी ने कुछ डालकर बेसुध किया हो। चोर एक दरवाजे की जाली काटकर अंदर घुसे और अलमारी से नगदी, आभूषण चोरी कर ले गए। पूर्णचंद महता ने बताया कि चोर अलमारी से सात हजार की नगदी, चार-पांच चांदी के सिक्के, एक मोबाइल, एक नई स्कूटी चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में चौकी इंचार्ज एएसआई हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत आई है। जांच की जा रही है।