फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Six accused arrested for irregularities in Haryana Police constable recruitment

हरियाणा: पुलिस सिपाही भर्ती में गड़बड़झाला, दूसरे की जगह परीक्षा देने और दिलाने के छह आरोपी गिरफ्तार

Tue, 22 Feb 2022 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 22 Feb 2022 01:20 AM IST
सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी रोहतक, जींद, कैथल, चरखी दादरी और हांसी के रहने वाले हैं। अब तक 19 आरोपी इस प्रकरण में पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। 

विज्ञापन
Six accused arrested for irregularities in Haryana Police constable recruitment
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा गड़बड़झाले में भिवानी सीआईए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तक 19 आरोपी इस प्रकरण में पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सुरक्षा एजेंट ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया गया था कि जिले में पैसे लेकर दूसरे से परीक्षा दिलाकर पेपर पास कराने वाला गिरोह सक्रिय है।

विज्ञापन


आरोपी हरियाणा पुलिस पुरुष सिपाही भर्ती परीक्षा 2021 में पैसे लेकर दूसरे से परीक्षा दिलाने और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर पेपर लीक कराने का भी दावा करते थे। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सीआईए द्वितीय के इंचार्ज नरेंद्र कुमार की टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की पहचान विनय निवासी धनाश्री चरखी दादरी, मनीष निवासी जींद, मोहित निवासी खरावड़ रोहतक, राकेश उर्फ काला निवासी कैथल, अजय निवासी हांसी व संदीप निवासी हांसी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी विनय, मनीष, मोहित, अजय व संदीप ने बताया कि हरियाणा पुलिस भर्ती में उन्होंने अपनी जगह दूसरे आरोपियों से अपना पेपर दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी राकेश को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी राकेश हरियाणा पुलिस भर्ती में परीक्षार्थी की जगह खुद उनकी परीक्षा में बैठकर पेपर दिया करता था।

कमांडो भर्ती मामले में 13वां आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर
भिवानी।
थाना शहर पुलिस ने कमांडो भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर धोखाधड़ी से पेपर करवाने वाले गिरोह के 13वें गुर्गे को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस के निरीक्षक रवींद्र कुमार को सुरक्षा एजेंट ने एक शिकायत दी थी। 
उसने शिकायत में बताया गया कि जिले में सामान्य अस्पताल भिवानी के आसपास एक गिरोह सक्रिय है। जो केंद्रीय एवं हरियाणा सरकार की सरकारी नौकरियों में पैसे लेकर धोखाधड़ी करके पेपर लीक करवाकर या अन्य साधनों के द्वारा पेपर करवाते हैं और भर्ती करवाने का कार्य करते हैं। इस संदर्भ में सिटी थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।


जैन पुलिस चौकी के इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने अपनी टीम के साथ पेपर में धोखाधड़ी करके पेपर पास करवाने के मामले में 13वें आरोपी को गांव मुंढाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिसार के गांव पेटवाड़ निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हरियाणा पुलिस की कमांडो भर्ती के पेपर में उसने अपना पेपर विवेक से दिलवाया था। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed