फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rade, police, miner girl, caught, action

छापा मारकर अवैध रूप से रखी गई लड़की की बरामद

Sat, 09 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
rade, police, miner girl, caught, action
नाबालिग लड़की पकड़ी - फोटो : demo
असम की एक नाबालिग को अवैध रूप से रखे जाने की शिकायत पर पुलिस ने दिल्ली की एक एनजीओ टीम के साथ नांगल गांव में छापा मारा। हालांकि, जो दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश किए गए उनके अनुसार लड़की की उम्र 26 वर्ष बताई गई है। पुलिस लड़की का मेडिकल करवाने के बाद उसे 164 के बयान के लिए लोहारू लेकर गई है।
विज्ञापन


दिल्ली की शक्तिवाहिनी एनजीओ को सूचना मिली थी कि असम से खरीद फरोख्त कर लाई गई एक नाबालिग लड़की को 20 दिसंबर 2015 नांगल गांव में बेचा गया है। वहां उसे अवैध रूप से रखा गया है। एनजीओ की टीम में शामिल सुरेंद्र रावत और जसप्रीत कौर सूचना के आधार पर बहल थाना पहुंचे। यहां से पुलिस टीम के साथ एनजीओ टीम नांगल गांव पहुंची। बहल थाना प्रभारी उदमी राम ने बताया कि नांगल गांव में एक व्यक्ति के घर से उक्त लड़की को बरामद कर उससे पूछताछ की गई तो उसने लड़की के बालिग होने का दावा पेश करते हुए अपनी उम्र 26 वर्ष बताई। बाद में पुलिस तथा एनजीओ टीम लड़की को लोहारू मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाने के लिए लोहारू लेकर गई। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पुलिस लड़की के बयान के बाद ही आगामी कार्रवाई के बारे में निर्णय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed