{"_id":"58fd08a54f1c1bb1028b493c","slug":"police-accused-crime-firing-charkhidadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग का मुख्य आरोपी मढ्ढा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग का मुख्य आरोपी मढ्ढा गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधिक वारदातों में संलिप्त शहर निवासी युधिष्ठर उर्फ मंगू पर हुडा सेक्टर में फायरिंग करने के मुख्य आरोपी मढ्ढा को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस को एक जिंदा कारतूस व रिवाल्वर भी बरामद हुई है। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है जबकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
गौरतलब है कि गत 16 अप्रैल को हुडा सेक्टर में फायरिंग हुई थी। सूचना पाकर सीआई व सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से एक कारतूस का खोल बरामद भी किया था। बाद में शहर निवासी युधिष्ठर उर्फ मंगू ने इस संबंध में सिटी थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को दी शिकायत में मंगू ने बताया कि वह किसी काम से सेक्टर की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान मढ्ढा अपने भाई श्रीभगवान उर्फ कालिया सहित वहां आ गया और उन्होंने उस पर फायर झोंक दिया। घटना में वह बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने मंगू की शिकायत पर मढ्ढा व उसके भाई कालिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। वारदात के अगले दिन ही पुलिस ने श्रीभगवान उर्फ कालिया को महेंद्रगढ़ चौक के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि मुख्य आरोपी मढ्ढा पुलिस गिरफ्त से बाहर था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में छापामारी कर रही थी। सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान ने बताया कि शनिवार रात मढ्ढा के ढाणी फौगाट रोड पर होने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मढ्ढा को काबू कर लिया। उसके पास से पुलिस को अवैध रिवाल्वर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
वर्जन::
मढ्ढा व मंगू अपनी अलग अलग गैंग चला रहे हैं। दोनों की एक दूसरे के साथ पुरानी रंजिश है इसलिए मढ्ढा ने मंगू पर फायरिंग की थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी मढ्ढ़ा को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विकास ओलहान, सिटी थाना प्रभारी