फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   pikup, accident, injured, police

पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

Sat, 09 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर गांव घसौला के समीप पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।  शनिवार सुबह मंदौला निवासी संजीव अपने पड़ोसी हरविंद्र के साथ किसी काम से शहर आया था। कुछ देर बाद दोनों काम निपटाकर गांव जाने के लिए निकले थे। गांव घसौला के समीप स्थित शिव मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को चरखी दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एक्सीडेंट की सूचना हमारे पास आई थी। इसके बाद जब जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचा तो वहां से घायलों को रेफर कर दिया गया। दोनों पीजीआई में उपचाराधीन है और जांच अधिकारी बयान दर्ज करने गया हुआ है। घायलों के बयान दर्ज होते ही आरोपी चालक को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। -देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed