फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   patwari arrested to take birbe of two thousand rupee

दो हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी काबू

Tue, 06 Oct 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Tue, 06 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
जमीन की जमाबंदी की नकल के बदले दो हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में तोशाम क्षेत्र का एक पटवारी काबू किया गया है। विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पटवारी को काबू किया।
विज्ञापन


मामला सोमवार दोपहर बाद का है। तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा वासी ग्रामीण सुभाष ने विजिलेंस को शिकायत दी कि एक पटवारी उसे जमीन की जमाबंदी नहीं दे रहा है। जमाबंदी के बदले रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


पहले पांच हजार की मांग की। अब दो हजार पर सहमति बनी है। इसके बाद विजिलेंस टीम ने पाउडर लगे नोट ग्रामीण को दिए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे विजिलेंस टीम ने तोशाम के पटवारखाना में छापा मारकर आरोपी पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस के अचानक छापे से पटवारखाने में हड़कंप मच गया। लोगों में देर सायं तक रिश्वत के इस मामले की चर्चाएं रही। मामले में विजिलेंस इंचार्ज इंस्पेक्टर श्रीराम ने बताया कि जमीन की जमाबंदी की नकल के बदले दो हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी हवा सिंह को पकड़ा गया है। \


करप्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। जांच चल रही है। छापेमार टीम में इंस्पेक्टर श्रीराम के अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट चंद्रभान नागपाल, नरेंद्र, एएसआई संजय, निशांत, एएसआई रोहताश, एचसी मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed