{"_id":"64e840eedcd61708a90b6757","slug":"panic-of-thieves-in-bhiwani-locked-house-broken-in-broad-daylight-cash-and-goods-stolen-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी में चोरों का आतंक: दिन दहाड़े बंद मकान का ताला तोड़ा, हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी में चोरों का आतंक: दिन दहाड़े बंद मकान का ताला तोड़ा, हजारों रुपये की नकदी और सामान चोरी
Fri, 25 Aug 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:19 AM IST
सार
गांव गुजरानी निवासी सतपाल ने बताया कि बीते दिन सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद मकान का ताला अच्छे से बंद कर वह और उसकी पत्नी काम पर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे उसके बच्चें स्कूल से वापस लौट कर घर आए तो उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी संदूक कमरे से बाहर पड़ी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भिवानी के गांव गुजरानी के एक बंद मकान का दिन दहाड़े चोर ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव गुजरानी निवासी सतपाल ने बताया कि बीते दिन सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद मकान का ताला अच्छे से बंद कर वह और उसकी पत्नी काम पर चले गए थे। दोपहर करीब दो बजे उसके बच्चें स्कूल से वापस लौट कर घर आए तो उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है और कमरे में रखी संदूक कमरे से बाहर पड़ी है। बच्चों ने चोरी की सूचना उसे फोन पर दी। सूचना पाकर वह और उसकी पत्नी काम से घर आए तो देखा कि संदूक के अंदर उसने 40 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी वह चोर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
उसने बताया कि बीते दिनों उसने अपनी भैंस बेची थी उसके 40 हजार रुपये उसने संभालकर घर में रखी संदूक में रखे थे। कमरे के अंदर जाकर देखा तो अन्य घरेलू सामान भी चोरी मिला। चोरी की घटना के बारे में उसने सदर थाना पुलिस के अंतगर्त आने वाली गुजरानी चौकी पुलिस को दी। गुजरानी चौकी पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सीताराम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित सतपाल की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन