फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Neighbor fired bullets at youths, engaged in arms

युवक पर पड़ोसी ने दागी गोलियां, बाजू में एक लगी

Fri, 08 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Fri, 08 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Neighbor fired bullets at youths, engaged in arms
goli
भिवानी। प्रेम नगर गांव में एक युवक पर पड़ोसी युवक ने ही गोलियां बरसाई। पांच फायर किए। एक गोली युवक के बाजू में लगी। युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। परिजन घायल हालत में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार देर सायं करीब साढ़े सात बजे का है। प्रेम नगर वासी युवक राज कुमार उर्फ सोनू अपने खेत से पशुचारा लेकर घर आ रहा था। जब वह गांव में ही बनी पानी की टंकी के पास पहुंचा तो पड़ोसी युवक ने उसे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। एक गोली सोनू की बाजू में लगी। गोली बाजू के आरपार निकल गई। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। समाचार लिखे जाने घायल का इमरजेंसी में उपचार चल रहा था। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी उदमीराम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। घायल सोनू ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला युवक टंकी के पास से गुजर रहा था। वह आगे जाने के बाद वापस आया और अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी। पांच गोलियां चलाई। एक गोली बाजू में लगी। उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। हमेशा साथ रहे, साथ खेले पता नहीं क्यों गोली चलाई।
विज्ञापन

घायल युवक के पिता सतबीर सिंह ने बताया कि उनकी कोई दुश्मनी नहीं। अब हमलावर ही बता सकता है कि उसने गोली क्यों चलाई। मामले में एसएचओ उदमीराम ने बताया कि गोली चलाने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। परिजन किसी तरह का झगड़ा नहीं होने की बात कह रहे है। घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पिता-भाई भी पहुंचे अस्पताल
घायल युवक के साथ आरोपी युवक के पिता व भाई भी अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज कराने में मदद की और किसी तरह का झगड़ा नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed