फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   murder in temple ground, police, investigation, bhiwani, case

मंदिर परिसर में गोलियां बरसाकर हत्या

Thu, 11 Aug 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 11 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
murder in temple ground, police, investigation, bhiwani, case
murder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उपमंडल के गांव ढाणी फौगाट निवासी एक हत्यारोपी पर बुधवार को मंदिर परिसर में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर सदर पुलिस सहित साइबर और क्राइम सेल की टीम भी मौके पर पहुंची। व्यक्ति गांव कासनी निवासी एक शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में सजा काट रहा था और एक साल पहले जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन


गांव ढाणी फौगाट निवासी खिलावन चंद उर्फ काला (24) और उसका चचेरा भाई बुधवार सुबह गांव स्थित बाबा ज्योतनाथ मंदिर परिसर में महंत बलिदान के पास गए थे। इसी दौरान करीब छह बजे मंदिर के सामने एक पिकअप गाड़ी आकर रुकी। पिकअप सवार दो युवक मंदिर परिसर के अंदर आ गए और सीधा मंदिर महंत और खिलावन चंद की तरफ आगे बढ़े। उन दोनों युवकों ने आते ही खिलावन चंद पर गोलियां बरसा दी। दो गोलियां खिलावन चंद के पेट में जा लगी। इसके बाद मंदिर के पीछे की तरफ से पिकअप सवार बाकी लोग भी मंदिर परिसर में आ गए। पिकअप सवार सभी हमलावरों ने मंदिर परिसर के अंदर ही उसे घेर लिया और फिर से उस पर ताबड़तोड़ कई गोलियां दाग दी। एक गोली खिलावन चंद के माथे में जा लगी। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। धड़ाधड़ गोलियां चलने की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचते इससे पहले ही हमलावर पिकअप में बैठक गांव टिकाण की तरफ फरार हो गए। चचेरे भाई को हमलावरों ने छोड़ दिया। इसके तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और सरपंच ने मामले की सूचना चरखी दादरी सदर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से कारतूस के खोल व शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम शहर के सिविल अस्पताल में करवाया गया। मृतक के भाई गिरजापति के बयान पर पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच-छह अन्य पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


हत्या के एक मामले में कोर्ट ने दिया था दोषी करार
खिलावन चंद करीब पांच साल पूर्व गांव कासनी निवासी शराब ठेकेदार संदीप कासनी की हत्याकांड का आरोपी था। उस पर साहूवास निवासी काला व चार अन्य साथियों सहित संदीप को गोली मारने का मामला दर्ज था। इसी मामले में कोर्ट ने उक्त छह लोगों को दोषी मानते हुए सजा भी सुनाई थी। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक साल पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था और फिलहाल अपने भाई के साथ राजस्थान के झुंझनू में शराब का ठेका चला रहा था। करीब दस दिन पूर्व ही वह गांव आया था। खिलावन चंद ने पिछले तीन-चार दिन से ही मंदिर जाना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed