{"_id":"641d58795f786a8c960b92cb","slug":"murder-case-filed-against-financiers-in-the-case-of-death-of-middle-aged-man-in-bhiwani-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: अधेड़ की मौत का मामला, फाइनेंसरों पर हत्या का केस दर्ज, बाइक पर बिठाकर ले गए थे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: अधेड़ की मौत का मामला, फाइनेंसरों पर हत्या का केस दर्ज, बाइक पर बिठाकर ले गए थे आरोपी
Fri, 24 Mar 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 24 Mar 2023 01:29 PM IST
सार
मृतक रोधश्याम के बेटे ललित उर्फ दीपक ने बताया था कि उसके पिता राधेश्याम ने फाइनेंसर संजय से दस हजार रुपये चार माह के लिए पांच प्रतिशत ब्याज के रेट पर लिए थे। लेकिन फाइनेंसर संजय और शालू वीरवार को रुपये लेने के लिए उनके घर पर आए।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी राधेश्याम की मौत मामले में पुलिस ने फाइनेंसरों के खिलाफ हत्या करने से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज किया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों की टीम से करवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मृतक की पत्नी बाला देवी के बयान पर पोस्टमार्टम कार्रवाई की।
विज्ञापन
मृतक के बेटे की शिकायत के अनुसार
मृतक रोधश्याम के बेटे ललित उर्फ दीपक ने बताया था कि उसके पिता राधेश्याम ने फाइनेंसर संजय से दस हजार रुपये चार माह के लिए पांच प्रतिशत ब्याज के रेट पर लिए थे। लेकिन फाइनेंसर संजय और शालू वीरवार को रुपये लेने के लिए उनके घर पर आए और उसके पिता को बैठाकर अपने ऑफिस में ले गए। कुछ समय बाद उसका पिता आरोपी संजय के ऑफिस के बाहर बेसुध हालत में मिला।
विज्ञापन
जब उसे नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया तो चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
मृतक के परिजन के बयान दर्ज कर चिकित्सकों के टीम से पोस्टमार्टम कार्रवाई की और शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुटी है।---निरीक्षक विद्यानंद, प्रभारी, लोहारू पुलिस थाना।