फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   machine and Cotton burnt in fire

कॉटन मिल में शार्ट सर्किट से मशीनें व कपास जली

Sat, 17 Oct 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Sat, 17 Oct 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
चिड़िया रोड़ स्थित एक कॉटन मिल में बृहस्पतिवार रात को शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इस घटना में मिल की मशीनें व कपास आग की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की चार गाड़ियों को काबू पाने में पांच घंटे का समय लग गया। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही की घटना के समय मिल में कार्यरत कर्मचारी जग रहे थे। इससे समय रहते घटना का पता चल गया।  घटना में मिल मालिक को करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित मिल मालिक गोबिंद मकड़ानिया ने बताया कि चिड़िया रोड़ पर करीब डेढ़ माह पूर्व ही लक्ष्मी ऑयल एंड कॉटन नाम से मिल शुरू की थी। सूचना पर वे मौके पर पहुंचें तो मिल से आग की लपटें उठ रही थी। उसने जब अंदर जाकर देखा तो वहां रखे कॉटन में भी आग धधक रही थी।
विज्ञापन


आग की चपेट में वहां रखी मशीनें भी आग गई। इसके तुरंत बाद उसने मामले की सूचना दमकल विभाग व पुलिस को भी दी। इसके बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान आग के उग्र रुप लेने पर दमकल विभाग की दो और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार ने बचा लिया आधा कॉटन
गनीमत रही कि मिल में कॉटन को दो अलग-अलग जगहों पर रखा गया था। जिन दो जगहों पर कॉटन रख था उनके बीच में एक दीवार भी थी। आगजनी की घटना में दीवार एक तरफ का कॉटन व मशीनें जलकर खाक हो गई। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियों ने इसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। अगर बीच में दीवार न होती तो घटना में दोगुना हो जाता।

चार गाड़ियां ढ़ोती रह पानी
आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा। इन गाड़ियों पर तैनात कर्मचारियों ने लगातार पानी की बौछारें आग पर काबू पाने के लिए जारी रखी। ये माजरा करीब पांच घंटे तक चलता रहा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दमकल विभाग की गाड़ियां पानी लाने के लिए लगातार चक्कर काटती रही।


दूसरी मिलों के कर्मचारियों ने भी किए प्रयास
चिड़िया रोड़ पर करीब एक दर्जन ऑयल व कॉटन मिलें हैं। रात को मिल से आग की लपटें उठती देखकर आसपास की मिलों के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचें। उन्होंने मिल कर्मचारियों के साथ मिलकर पहले अपने सतर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन एकदम आग भड़कते देख फौरन दमकल विभाग को सूचना भिजवाई। इस दौरान दीवार के दूसरी तरफ का कॉटन भी कर्मचारियों ने वहां से उठाकर बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed