{"_id":"58d027394f1c1b425c1a1afa","slug":"leader-fire-injurd-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर चलाई गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर चलाई गोली, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानक गांव में सोमवार रात भाजपा नेता रामकेश पर बाइक सवार युवक ने गोली चलाई। हमलावर गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया। गोली लगने से गंभीर रामकेश को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
भाजपा तोशाम मंडल के सचिव रामकेश मोटरसाइकिल पर सवार होकर रात करीब आठ बजे घर जा रहे थे। वह अपने आदर्श कॉलोनी स्थित घर से करीबन पांच सौ कदम ही दूर थे कि बाइक से आए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। ग्रामीणों के अनुसार गोली कंधे से थोड़ी नीचे की तरफ लगी है। गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया और भाजपा नेता को तुरंत उपचार के लिए गांव के ही एक अस्पताल ले गए, यहां प्राथमिक उपचार के बाद हिसार ले जाया गया। घटना की सूचना के बाद तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्षेत्र में नाकेबंदी भी की गई है। घटना के बाद से खानक गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।