फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   International Strength Lifting Player Dinesh Garg Died in Accident at Loharu of Haryana

हरियाणा में हादसा: स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की हादसे में मौत, पिता को दवा दिलाने जा रहे थे हिसार 

Wed, 28 Apr 2021 07:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू/भिवानी (हरियाणा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहारू/भिवानी (हरियाणा)।  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Apr 2021 07:49 PM IST
सार

दिनेश गर्ग लोहारू स्पोर्ट्स क्लब जिम के सदस्य थे और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कई मेडल जीते थे। दिनेश ने वर्ष 2019 में उदयपुर में आयोजित नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में एक रजत और कांस्य पदक जीता था।

विज्ञापन
International Strength Lifting Player Dinesh Garg Died in Accident at Loharu of Haryana
सड़क हादसे में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में गांव ढाणी टोडा के पास बुधवार दोपहर पेड़ से बोलेरो टकराने के कारण स्ट्रेंथ लिफ्टिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश गर्ग (36) की मौत हो गई, जबकि उनके पिता और चालक घायल हो गए। दिनेश अपने पिता को दवा दिलाने हिसार जा रहे थे। घायलों को भिवानी के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


लोहारू निवासी स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खिलाड़ी दिनेश गर्ग अपने पिता तेजपाल गर्ग का इलाज कराने हिसार जा रहे थे। जब उनकी बोलेरो गाड़ी गांव ढाणी टोडा के पास पहुंची तो चालक साहिल अचानक संतुलन खो बैठा और गाड़ी पलटते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



तीनों को लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दिनेश गर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों घायलों को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। लोहारू थाना पुलिस के एसआई कर्णसिंह, एएसआई संदीप सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। दिनेश की मौत की सूचना से स्पोर्ट्स क्लब जिम के खिलाड़ियों, शहीद भगत सिंह समाज कल्याण समिति के सदस्यों और लोहारू शहर में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते कई मेडल 
दिनेश गर्ग लोहारू स्पोर्ट्स क्लब जिम के सदस्य थे और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने कई मेडल जीते थे। दिनेश ने वर्ष 2019 में उदयपुर में आयोजित नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में एक रजत और कांस्य पदक जीता था। वर्ष 2020 में थाइलैंड में आयोजित वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 83 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण पदक, 2021 में पश्चिम बंगाल में आयोजित नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग की मास्टर कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके अलावा दिनेश गर्ग ने हरियाणा स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed