{"_id":"840f8c147b444ea68be55204ad7355c7","slug":"going-home-with-the-milk-man-crushed-by-unknown-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेकर घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध लेकर घर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहल। गरवा से सुरपुरा खुर्द सड़क मार्ग पर वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सुरपुरा खुर्द गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सुरपुरा खुर्द गांव का 53 वर्षीय मेवा सिंह अपने घर से दूध लेकर खेत में जा रहा था। इसी बीच गरवा से सुरपुरा खुर्द सड़क मार्ग पर वह एक अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आए और घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि एक जाइलो गाड़ी चालक ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी लालजीत ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई राजबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादसं की धारा 279, 304 ए के तहत केस दर्ज किया है।
ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज
16 नवंबर को लापरवाही से ऑटो चलाने की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस में दी शिकायत में सेरला निवासी राकेश ने बताया कि वह 16 नवंबर को अपनी बहन की ससुराल में सेरला गांव जा रहा था। वह एक ऑटो में जा रहा था जिसे लापरवाही से चलाते हुए चालक पवन ने एक पेड़ में टक्कर मार दी। इससे उसके पैर में गंभीर चोटें लगी है। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर ऑटो चालक पवन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।