फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   dead body, ponds, police, bhiwani, crime

जोहड़ में डूबे सफाई कर्मी युवक का मिला शव

Fri, 12 Aug 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
धारेडू गांव में बुधवार सायं को संदिग्ध हालात में जोहड़ में डूबे सफाई कर्मी का देर रात शव मिला। गोताखार व अन्य तैराकों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।  बुधवार सायं करीब पांच बजे धारेडू गांव के रविदास मंदिर के पास बने लीलासर जोहड़ में संजय नामक करीब 40 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में जोहड़ में डूब गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य किए। सूचना पर सदर थाना पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। गोताखोर को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


गोताखोर व अन्य तैराकों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद देर रात करीब 10 बजे डूबे युवक संजय का शव बरामद किया। मृतक के चचेरे भाई रणधीर ने बताया कि संजय गांव में ही सफाई कर्मचारी था। उसके तीन बच्चे है। परिजनों ने बताया कि प्रशासन की ओर से यदि जल्दी कदम उठाए जाते या गोताखोर पहले आता तो शायद संजय को बचाया जा सकता था। मामले में सदर थाना से एएसआई सत्यनारायण वत्स ने बताया कि संजय युवक की डूबने से मौत हुई है।। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed