फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crime, police,atm,accused,cash, charkhidadri

1.70 लाख की रिकवरी के बाद आरोपी पुलिस रिमांड पर

Mon, 22 May 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 22 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
crime, police,atm,accused,cash, charkhidadri
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां थाना पुलिस के हत्थे चढ़े एटीएम ठग से 1.70 लाख की रिकवरी होने के बाद पुलिस ने उसे फिर से रिमांड पर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। थाना प्रभारी शमशेर मान ने बताया कि आरोपी को रविवार सुबह कोर्ट में पेश कर दो दिन रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है। इससे पहले तीन उपभोक्ताओं के साथ की गई ठगी की राशि पुलिस बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बौन्दकलां स्थित भारतीय स्टेट बैंक में उपभोक्ताओं के एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये निकालने मामले में बौंदकलां थाना प्रभारी शमशेर मान ने हांसी के सिसाय निवासी उपेंद्र उर्फ भूपेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया था। आरोपी पर क्षेत्र के तीन उपभोक्ताओं के खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकालने का मामला दर्ज पुलिस ने किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने रिमांड के दौरान उपेंद्र से एक लाख 69 हजार 500 रुपये  की बरामदगी की थी। आरोपी ठग को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिामांड पर फिर से भेज दिया है। थाना प्रभारी शमशेर मान मान ने बताया कि शातिर ठग ने तीन मई को गांव मालकोष निवासी बबली के खाते से 60 हजार रुपये, नौ मई को गांव बौंदकलां निवासी राजपाल सिंह के खाते से 76 हजार रुपये व 12 मई को नरेश कुमार के खाते से साढ़े 33 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में धारा 379 व 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। एसएचओ शमशेर सिंह मान ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और निशानदेही करवाई जाएगी। इसके साथ ही वारदात के मामले में साक्ष्य भी जुटाएं जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed