{"_id":"5809188d4f1c1b453d702ed1","slug":"bhiwani-news-weapon-fear-vehicle-snatch-man-kidnap","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर गाड़ी छीन युवक का किया अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार के बल पर गाड़ी छीन युवक का किया अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चरखी दादरी में रावलधी बाईपास के झज्जर टी-प्वाइंट पर बुधवार रात गाड़ी सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर रिट्ज छीनकर गाड़ी चालक युवक का अपहरण कर लिया। इसके बाद लुटेरों ने चलती गाड़ी में युवक के साथ मारपीट की। साथ ही उन्होंने युवक से पर्स और मोबाइल भी छीन लिया। बाद में लुटेरे घायल युवक को सांतरोड़ के समीप उतारकर फरार हो गए। गाड़ी सवार चारों लुटेरे हथियारों से लैस थे। पीड़ित की शिकायत पर सीआईए टीम शहर के विभिन्न संस्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल लुटेरों को सुराग लगाने में जुट गई है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर निवासी विक्की शर्मा ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त दीपक के साथ अपनी रिट्ज कार में सवार होकर पानीपत किसी काम से गया हुआ था। रात करीब नौ बजे वो दोनों दादरी पहुंच गए थे। विक्की ने बताया कि यहां पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त दीपक को छोड़ने महेंद्रगढ़ चौक की तरफ गया था। वह उसे घर पर उतारकर अचीना ताल स्थित उनके बालाजी होटल पर जा रहा था तो रावलधी बाईपास के झज्जर टी-प्वाइंट पर एक गाड़ी उसकी गाड़ी के सामने आकर रुक गई। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही गाड़ी में सवार चार युवक हथियार लहराते हुए उतरे। उक्त युवकों ने उससे कार की खिड़की खोलकर बाहर आने की बात कही। ऐसा न करने पर उक्त बदमाशों ने उस गोली मारने की धमकी भी दे डाली। विक्की ने बताया कि ज्यों ही वह गाड़ी से उतरा उनमें से एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी जबकि उनका एक साथी उसकी रिट्ज गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद उक्त युवकों ने हथियार के बल पर उसे जबरन अपनी गाड़ी में डाल दिया। इसके बाद वो उसे रोहतक की तरफ ले गए और सांवड से हिंडौल रोड पर उन्होंने गाड़ी मोड़ ली। इस दौरान लुटेरों में से एक ने चलती गाड़ी में उसके सर पर पिस्तौल का बट भी दे मारा। सांतरोड के समीप उन्होंने उससे गाड़ी से नीचा उतारा और उससे मारपीट कर उसका पर्स, दो माबाइल और कड़ा भी छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि उसके पर्स में दो एटीएम कार्ड, करीब डेढ़ हजार रुपये और अन्य जरूरी कागजात थे। इसके बाद उन्होंने वहां से न भागने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। विक्की ने बताया कि उसके वहां से भागते ही उक्त तीनों लुटेरे अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद उसने एक भट्ठे पर पहुंचकर एक व्यक्ति का फोन लेकर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे दादरी लाकर अस्पताल में उपचार करवाकर पुलिस को घटना की सूचना दी।
शिक्षण संस्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगलाने पहुंची सीआईए टीम
वारदात के अगले दिन सीआईए की चार सदस्यीय टीम दिल्ली-महेंद्रगढ़ रोड स्थित शिक्षण संस्थानों की फुटेज खंगालने पहुंच गई। सबसे पहले सीआईए ने मुरारी लाल आयुर्वेदिक कॉलेज अज्ञैर इसके साथ लगते बीएएमएस कॉलेज की फुटेज खंगाली। पीड़ित ने बताया था कि वह इस रास्ते से ही अपने दोस्त को छोड़ने महेंद्रगढ़ चौक की तरफ गया था और इसके बाद इसी रास्ते से लौटा था। पुलिस को शक है कि लुटेरे पहले से ही अपनी गाड़ी इनकी गाड़ी के पीछे लगाए हुए थे और मौका पाकर झज्जर
विज्ञापन
टी-प्वाइंट पर घटना को अंजाम दिया।
रात नौ बजे निकलने पर वाहन चालक रहे सावधान
क्षेत्र में रात नौ बजे के बाद गाड़ी लेकर निकलना वाहन चालकों के लिए खतरे से खाली नहीं है। अपराध जगत से जुड़े युवा बेखौफ होकर शहर में वारदातें कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में लूट की आधा दर्जन वारदातें हो चुकी है और सभी अब तक अनट्रेस है। हाल ही मे महेंद्रगढ़ चौक पर लुटेरों ने इसी तरह बेखौफ होकर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और स्कॉलर से हथियार के बल पर गाड़ी व हजारों के सोने के गहने सहित नकदी व मोबाइल लूट लिए थे। गाड़ी सवार दोनों को घायल कर लुटेरे बड़ी आसानी से फरार हो गए थे।
लूट की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीआईए टीम ने लुटेरों का सुराग लगाने मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शमशेर सिंह, सीआईए थाना प्रभारी