फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, tosham crime, tosham murder, murder, ten people, case file, shopkeeper murder

दुकानदार की हत्या मामले में दस लोगों पर केस

Sun, 19 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, tosham crime, tosham murder, murder, ten people, case file, shopkeeper murder
भिवानी के तोशाम में शुक्रवार रात दुकानदार की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दस नामजद लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दीै। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना के बाद मार्केट में सभी दुकानें बंद रही।
विज्ञापन


तोशाम निवासी पवन कुमार ने बताया कि क्षेत्र के मेन चौक पर उनकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। छोटा भाई विनोद और वह रात को करीबन साढ़े दस बजे दुकान बंद कर रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने मौके पर आकर छोटे भाई को चाकू घोंप दिया। इसके बाद हम दोनों गली में भागे, फिर आरोपी ने भाई पर चाकू से दूसरी बार हमला किया। उपरांत भाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर भादस की धारा 147, 148, 149 व 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत में बताया कि करीबन दो साल पहले आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। रंजिश की वजह से ही विनोद की हत्या की गई है। शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed