{"_id":"58810d424f1c1b701befe5a4","slug":"bhiwani-news-priest-villagers-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी से हाथापाई कर रहे शराबियों की ग्रामीणों ने की धुनाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी से हाथापाई कर रहे शराबियों की ग्रामीणों ने की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढड़ा के गांव डांडमा में बुधवार देर रात शराब के नशे में मंदिर में घुस कर पुजारी से हाथापाई करने वाले दो लोगों की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने में लाकर गांव के प्रमुख लोगों को बुलवाकर मामले को सुलझा दिया।।
डांडमा के सोमबीर शर्मा ने बताया कि देर रात गांव स्थित बाबा श्योनंद दास धाम में काकड़ौली निवासी तीन व्यक्ति नशे में धुत होकर घुस गए। उक्त लोग मंदिर के पुजारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुजारी के शोर मचाने पर लावारिस पशुओं से फसलों की रखवाली करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दो लोगों को मौके पर ही दबोच कर जमकर धुनाई की व एक व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला। ग्रामीणों ने उक्त दोनों व्यक्तियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस से पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि वे ठंड से बचने के लिए मंदिर में घुसे थे। पुलिस ने दोनों गांवों के प्रमुख लोगों को थाने में बुलाकर मामले को सुलझा कर उक्त लोगों को छोड़ दिया।