{"_id":"581f80f84f1c1b342fb37458","slug":"bhiwani-news-man-suicide-teenager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के सुसाइड मामले में किशोर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के सुसाइड मामले में किशोर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
16 सितंबर को केहरपुरा गांव में युवक के सुसाइड मामले में पुलिस ने एक किशोर को काबू किया है। उसे हिसार के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।
16 सितंबर को केहरपुरा गांव में युवक प्रवीण का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों के बयान पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। परिजनों ने बताया था कि उक्त युवक चुनावी रंजिश रखते थे और बार-बार मारने की धमकी देते थे। जिस कारण प्रवीण ने यह कदम उठाया। इस मामले में पुलिस ने नामजद एक किशोर को काबू किया है। जिसकी उम्र करीब साढ़े 17 वर्ष है। नाबालिग होने के कारण किशोर को बाल सुधार गृह हिसार भेजा गया है। जूई चौकी से एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर है इस कारण हिसार के बाल सुधार गृह में भेजा गया है।