फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, hssc paper leak case, answer kee, search

पेपर लीक मामला: अब परीक्षार्थियों तक आंसर-की पहुंचाने वालों की तलाश

Tue, 20 Dec 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, hssc paper leak case, answer kee, search
पेपर लीक
भिवानी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की क्लर्क परीक्षा लीक करने के मामले में मुख्य आरोपी काबू आने के बाद अब पुलिस परीक्षार्थियों तक आंसर-की पहुंचाने वालों की तलाश में है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी भी की। उधर पुलिस ने मामले के मास्टर माइंड रोहतक में एकेडमी चलाने वाले जितेंद्र सिवाच, शिक्षक अनिल पंघाल व जैमर कंपनी के सुपरवाइजर अजय जांगड़ा को एक-एक दिन के और रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में लीक करने वाले पीटीआई पवन सैनी, रोहतक में एकेडमी संचालक जितेंद्र सिवाच और शिक्षक अनिल पंघाल से ही पुलिस की मुख्य पूछताछ चल रही है। जांच में सामने आया है कि मास्टर माइंड भले ही जितेंद्र सिवाच हो मगर परीक्षार्थियों व रूपयों का हिसाब कोई और रखता था। अब पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है ताकि उससे बरामदगी हो सके। साथ ही पुलिस के सामने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आंसर-की पहुंचाने वालों के नाम भी सामने आए है, जिनकी गिरफ्तारी केलिए भी छापेमारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मामलेमें आरोपी मास्टर माइंस जितेंद्र सिवाच, शिक्षक अनिल पंघाल व जैमर सुपरवाइजर अजय जांगड़ा को रिमांड पूरा होने पर दोबारा कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एक-एक दिन के और रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी व स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम के इंचार्ज विजय देशवाल ने बताया कि जांच की जा रही है और जितेंद्र का हिसाब-किताब रखने वालेकी भी तलाश की जा रही है। अभी उससे बरामदगी नहीं हुई है। जितेंद्र, अनिल व अजय जांगड़ा को एक-एक दिन के और रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंस सकते है परीक्षार्थी भी
परीक्षा लीक के खेल में फंसे परीक्षार्थियों पर भी कानूनी तलवार लटक गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में जिन परीक्षार्थियों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed