फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, girl, rape, attempt, boy, seven year

सात साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास 

Tue, 29 Mar 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Tue, 29 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, girl, rape, attempt, boy, seven year
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
शहर की एक कॉलोनी में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के रोने पर उसके परिजन पहुंचे तो आरोपी युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने शिकायत के बाद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला रविवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे का है। एक कॉलोनी में करीब सात वर्षीय बच्ची गली से गुजर रही थी तो एक युवक उसे बहला-फुसला कर कॉलोनी के ही एक मकान की छत पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। यहां बच्ची रोने लगी तो मकान के आगे से गुजर रहे बच्ची के चाचा ने रोने की आवाज सुनी। जिसके बाद वह मकान की छत पर पहुंचा तो आरोपी युवक वहां से भाग खड़ा हुआ। बच्ची को तुरंत अस्पताल लाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची के चाचा के बयान पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। मामले में महिला थाना से जांच अधिकारी ईएएसआई धर्मली देवी ने बताया कि धीरज नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed