फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike-borne miscreants snatched a mobile phone and a chain in Indirapuram.

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और चेन छीनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bike-borne miscreants snatched a mobile phone and a chain in Indirapuram.
इंदिरापुरम। बाइक सवार दो बदमाशों ने इंदिरापुरम थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग इलाकों में चेन और मोबाइल छीन लिए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटना के 22 दिन और 13 दिनों बाद बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामलों का जल्द खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

वसुंधरा सेक्टर-2बी के एसजी ओसिस सोसायटी निवासी कुलदीप दो अगस्त की रात करीब दस बजे साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर पैदल वापस घर आ रहे थे। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सब्जी लेकर जब वह मेवाड़ काॅलेज के पास पहुंचे तो उसी दौरान एक बाइक उनके पास आकर रुकीं। मौका पाकर बाइक सवारों ने उनके गले से चेन छीन ली। शोर मचाया तो आरोपी बदमाश भाग गए। घटना की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उन्होंने बताया कि उनकी चेन की कीमत तीन लाख से अधिक है। पुलिस ने 22वें दिन 24 अगस्त को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अहिंसा खंड दो ऋषभ क्लाउड नौ निवासी आदर्श रंजन ने बताया कि 10 अगस्त को वसुंधरा की ओर एग्जिट के पास थे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने 13 दिन बाद 24 अगस्त को मोबाइल फोन लूट के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed